Move to Jagran APP

इस होली पर लखनऊवासी शुरू करेंगे नई परंपरा, गोमतीनगर में सभी खंड एक साथ मिलकर जलाएंगे होली

लखनऊ के गोमतीनगर में हर खंड में चलने वाली होलिका दहन दो से तीन खंड मिलाकर करेंगे। हर समिति एक दूसरे के संपर्क में आने के साथ ही त्योहार का भरपूर मजा भी ले सकेंगे। लकड़ी की बचत व बारह से पंद्रह घंटे जलने वाली होली से प्रदूषण कम होगा।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 03:34 PM (IST)
लखनऊ के गोमती नगर के हर खंड में नहीं दो से तीन खंड मिलाकर जलेगी होली।

लखनऊ, जेएनएन। इस बार क्यों न हम सब मिलकर एक जगह होली जाए और त्योहार का भरपूर आनंद एक जगह ले। इससे प्रेम व सौहार्द बढ़ने के साथ ही पर्यावरण के लिए हम सब मिलकर कुछ कर सकेंगे। ऐसी पहली गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारियों ने की है। हर खंड में चलने वाली होलिका दहन दो से तीन खंड मिलाकर करेंगे। इससे हर समिति एक दूसरे के संपर्क में आने के साथ ही त्योहार का भरपूर मजा भी ले सकेंगे। लकड़ी की बचत व बारह से पंद्रह घंटे जलने वाली होली से प्रदूषण भी कम होगा।

loksabha election banner

मार्च के अंतिम सप्ताह में होली है लेकिन चर्चा अभी से शुरू हो गई है। रंगों के त्योहार को मनाने के लिए हर खंड में टोलियां बनती है। होलिका दहन के पश्चात घर घर जाने की परंपरा यहां बरकरार है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब महासमिति इस प्रेम के त्योहार को और बढ़ाना चाहती है। 

महासमिति के अध्यक्ष प्रोफेसर (डा.) बीएन सिंह व डा. राघवेंद्र शुक्ला ने एक बेहतर प्रयास करने का बीड़ा उठाया है। शुक्ला कहते हैं कि होलिका दहन एक सदियों पुरानी पंरपरा है। इसे मनाए रखना है, लेकिन इसके लिए हम सबको एक संकल्प लेना होगा, अपने कल को बेहतर बनाए रखने के लिए। क्यों न हम कुंतलों लकड़ियों को न जलाकर रस्म के लिए कुछ खंड मिलकर एक ही स्थान पर इस उल्लास के त्योहार मनाए। इससे पेड़ों का कटान कम होने के साथ ही हजारों रुपये जो लकड़ी पर फिजूल खर्च होते हैं, वह बचेंगे, उसे अन्य मदों में खर्च करे। 

बीएन सिंह कहते हैं कि हम संकल्प ले कि दूरियों को मिटाएंगे और होलिका एक ही जलाएंगे। इसके लिए पहले भी गोमती नगर जनकल्याण महासमिति करेगी। 

जल्द होगी पदाधिकारियों की बैठक 

गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष् व महासचिव ने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक जल्द होने वाली है। बैठक में एक राय बनाने का काम किया जाएगा। क्योंकि महासमिति हमेशा से पर्यावरण के प्रति सजग रही है। 

दैनिक जागरण का यह प्रयास सराहनीय है। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति इस पर पहले से ही काम कर रहा है। अब मिलकर काम करेंगे तो सफल जरूर होंगे। प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 

डा. राघवेंद्र शुक्ला, महासचिव, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति। 

पर्यावरण को लेकर महासमिति काम कर रही है। स्वच्छता रैली, सोलर पैनल, पीएनजी को लेकर सभी पदाधिकारियों ने बेहतर काम किया है। अब होलिका दहन को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। होलिका दहन सीमित स्थानों पर होने चाहिए। प्रदूषण को रोकने में यही मदद हम सब मिलकर करे। 

प्रोफेसर (डा.) बीएन सिंह, अध्यक्ष, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.