Railway News: लखनऊ में आने-जाने वाली 140 ट्रेनों का टाइम टेबल बदला, नया समय जानने के लिए पढ़ें ये खबर
एक अक्बटूर से ट्रेनों का नया टाइमटेबल लागू हो रहा है। इससे चारबाग सहित लखनऊ जंक्शन बादशाहनगर ऐशबाग स्टेशन से आने-जाने वाली 140 ट्रेनों का समय बदल रहा है। प्रयाग से आने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस अब 15 मिनट पहले ही आ जाएगी।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। रेलवे एक अक्टूबर यानी कि आज से नया टाइम टेबल लागू कर देगा। टाइम टेबल लागू होने के बाद चारबाग स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों का समय बदल जाएगा। प्रयाग से आने वाली गंगा गाेमती एक्सप्रेस 15 मिनट पहले आएगी। इसी तरह जिन ट्रेनों को 25 मिनट का ठहराव दिया गया था, उनको अब 15 मिनट रोका जाएगा।
दोपहर में रवाना होने वाली लखनऊ बनारस इंटरसिटी अब दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब 25 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस भी वर्तमान समय से 20 मिनट पहले ही छूट जाएगी। वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस शाम छह की जगह 5:45 बजे ही लखनऊ से रवाना हो जाएगी। लखनऊ यशवंतपुर एक्सप्रेस वाया पेरंबूर रात आठ की जगह 8:25 बजे रवाना होगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे की भी कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी।
ये है ट्रेनों की टाइमिंग
- ट्रेन आने और जाने का समय
- बेगमपुरा एक्सप्रेस शाम 5.35 बजे/ 5.45 बजे
- गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 9.55 -/ शाम 6.15 बजे
- श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 7.55 बजे/ रात 8.05 बजे
- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात 8.10 बजे/ रात 8.20 बजे
- नौचंदी एक्सप्रेस रात 9.55 बजे/ रात 10.05 बजे
- नई दिल्ली लखनऊ गोमती एक्सप्रेस रात 9.30 बजे/-
- दून एक्सप्रेस शाम 5.50 बजे/ शाम 6 बजे
- हिमगिरि एक्सप्रेस शाम 7.35 बजे/ शाम 7.45 बजे
- काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 6 बजे/ सुबह 6.30
- कोटा पटना एक्सप्रेस वाया अयोध्या छावनी सुबह 7.10/ सुबह 7.20 बजे
- कोटा पटना एक्सप्रेस वाया सुलतानपुर सुबह 6.55 बजे/ सुबह 7.10 बजे
- जम्मू वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 6.55/ सुबह 7.10
- बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 6.25/ सुबह 6.40
- अयोध्या छावनी लखनऊ एक्सप्रेस सुबह 9.20/-
- बालामऊ लखनऊ स्पेशल सुबह 11.25/-.
- शाहजहांपुर लखनऊ स्पेशल सुबह 11.25 बजे/-
- यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस सुबह 10.45 बजे/-
- कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस दोपहर 12.15 बजे/ दोपहर 12.25
- दानापुर आनंदविहार जनसाधारण एक्सप्रेस रात दो बजे/रात 2.10 बजे
- लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर -/सुबह 6 बजे
- एकात्मता एक्सप्रेस सुबह 5.05/-
- प्रयागराज संगम हरिद्वार एक्सप्रेस सुबह 4.50/ सुबह 5 बजे
- आगरा कैंट कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 5.25/ सुबह 5.35 बजे
- राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे/ सुबह 5.50 बजे
- सहरसा अमृतसर गरीबरथ सुबह 5.50/ सुबह 6 बजे
- न्यू तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 5.50/ सुबह 6 बजे
- लखनऊ बनारस इंटरसिटी -/ दोपहर 1.10 बजे
- सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे/ दोपहर 1.40 बजे
- गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस दोपहर 1.50 बजे/ दोपहर 2 बजे
- गोरखपुर बांद्रा साप्ताहिक दोपहर 1.50 बजे/ दोपहर 2 बजे
- एलटीटी सुलतानपुर सुपरफास्ट दोपहर 2.40 बजे/ दोपहर 2.50 बजे
- उद्योग नगरी एक्सप्रेस दोपहर 3.30/ दोपहर 3.40
- एलटीटी गोरखपुर वाया बढ़नी दोपहर 2.40 बजे/ दोपहर 2.50 बजे
- हावड़ा अमृतसर मेल दोपहर 3.40 बजे/ दोपहर 3.50 बजे
- पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 2.40 बजे/ दोपहर 2.50 बजे
- गोरखपुर यशवंतपुर अयोध्या दोपहर 3.50 बजे/ दोपहर 4 बजे
- सुशासन एक्सप्रेस दोपहर 3.50 बजे/ दोपहर 4 बजे
- गाजीपुर सिटी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस शाम 5.15 बजे/ शाम 5.25 बजे
- गोरखपुर जम्मूतवी अमरनाथ शाम 7.35 बजे/ शाम 7.45 बजे
- भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ शाम 7.35 बजे/शाम 7.45 बजे
- लोहित एक्सप्रेस शाम 7.35/ शाम 7.45 बजे
- गुवाहाटी जम्मूतवी अमरनाथ शाम 7.35 बजे/ शाम 7.45 बजे
- लखनऊ यशवंतपुर सुपरफास्ट -/ रात 8.25 बजे
- हरिहर एक्सप्रेस रात 9.05 बजे/ रात 9.15 बजे
- सुल्तानपुर अहमदाबाद सुपरफास्ट रात 9.05 बजे/ रात 9.15 बजे
- वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस दोपहर 4.05 बजे/ दोपहर 4.15 बजे
- जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस शाम 5 बजे/ शाम 5.10 बजे
- कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस शाम 5 बजे/ 5.10 बजे
- गुवाहाटी ओखा द्वारका एक्सप्रेस शाम 5/ 5.10 बजे
- अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 5.15/ शाम 5.25
- गोरखधाम सुपरफास्ट रात 9.25 बजे/ रात 9.35 बजे
- कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू रात 9.15 बजे/-
- आनंदविहार टर्मिनल दानापुर जनसाधारण रात 10 बजे/ रात 10.10 बजे
- पटना कोटा एक्सप्रेस रात 11.25 बजे/ रात 11.35 बजे