विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड की नए शैक्षणिक सत्र को लेकर नई तैयारी, अब हर विद्यार्थी की बनाई जाएगी ई-मेल आइडी

By Vivek Rao Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 30 Mar 2026 02:10 PM (IST)

UP Board New Plan: छात्रों को ई-मेल का व्यावहारिक उपयोग सिखाया जाएगा, जैसे असाइनमेंट भेजना, शिक्षकों से संपर्क करना और जरूरी जानकारी प्राप्त करना।

स्मार्ट क्लासेज और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आइसीटी) का अधिक उपयोग

स्मार्ट क्लासेज और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आइसीटी) का अधिक उपयोग 

HighLights

  1. स्मार्ट क्लास, आइसीटी और आनलाइन प्लेटफार्म से पढ़ाई होगी आसान

  2. सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, डिजिटल लिट्रेसी पर दिया जाएगा विशेष जोर

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नए शैक्षणिक सत्र में यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई का तरीका बदलने जा रहा है। अब छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि डिजिटल लिट्रेसी पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे वे समय के साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम बन सकें।

इस सत्र में सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाई जाएगी, ताकि वे डिजिटल माध्यम से पढ़ाई और संवाद करना सीख सकें। स्कूलों में नियमित पठन-पाठन के साथ गृहकार्य, पाठ्यक्रम पूर्ण करने और मूल्यांकन के लिए स्मार्ट क्लासेज और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आइसीटी) का अधिक उपयोग किया जाएगा।

छात्रों को ई-मेल का व्यावहारिक उपयोग सिखाया जाएगा, जैसे असाइनमेंट भेजना, शिक्षकों से संपर्क करना और जरूरी जानकारी प्राप्त करना। इसके साथ ही उन्हें आनलाइन शैक्षणिक प्लेटफार्म जैसे खान एकेडमी, द टीचर एप, मनोदर्पण पोर्टल और माई करियर एडवाइजर एप के बारे में जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इससे छात्रों में डिजिटल कौशल विकसित होगा, पढ़ाई रोचक और आसान बनेगी तथा वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होंगे। आनलाइन संसाधनों से उन्हें बेहतर कंटेंट और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि इसमें विद्यार्थियों को सावधानी भी बरतनी होगी।

डिजिटल माध्यम का उपयोग करते समय साइबर सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होगा। छात्रों को गलत वेबसाइट्स, फर्जी लिंक और निजी जानकारी साझा करने से बचना सिखाया जाएगा। साथ ही स्क्रीन टाइम संतुलित रखना भी आवश्यक होगा।