Move to Jagran APP

बोर्ड का बिगुल : सीबीएसई 12वीं में बदला रहेगा परीक्षा का पैटर्न, आएंगे 27 सवाल

सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में बदला रहेगा परीक्षा का पैटर्न। प्रवक्ता सुशील कुमार द्विवेदी ने बच्चों को दिए विशेष टिप्स।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:55 AM (IST)
बोर्ड का बिगुल : सीबीएसई 12वीं में बदला रहेगा परीक्षा का पैटर्न, आएंगे 27 सवाल
बोर्ड का बिगुल : सीबीएसई 12वीं में बदला रहेगा परीक्षा का पैटर्न, आएंगे 27 सवाल

लखनऊ, जेएनएन। सीबीएसई 12वीं जीव विज्ञान में इस बार कुल 27 सवाल पूछे जाएंगे। टोटल पूर्णांक 70 नंबर का होगा। इस बार पांच प्रश्न एक-एक नंबर के बहुविकल्पीय भी शामिल किए गए हैं। शनिवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित 'बोर्ड का बिगुलÓ में 12वीं के विद्यार्थियों को जीव विज्ञान के विषय विशेषज्ञ वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार द्विवेदी ने फोन पर सुझाव दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों की विषय से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया और उन्हें सफलता के टिप्स भी दिए।

loksabha election banner

सीबीएसई में 12वीं की परीक्षा के लिए किस पुस्तक से पढ़ाई करूं। 

               प्रियांशु, हिमकुल पब्लिक स्कूल, रायबरेली 

जवाब : पूरी परीक्षा एनसीईआरटी पैटर्न पर होगी। इसलिए सिर्फ एनसीईआरटी की ही पुस्तक से तैयारी करें। किसी अन्य के चक्कर में न पड़ें। 

-सर, बहुत कम दिन बचे हैं। अच्छे नंबर लाने के लिए कैसे तैयारी करें?

                 नेहा तिवारी, केंद्रीय विद्यालय, झांसी 

जवाब : घबराएं बिल्कुल नहीं। सिर्फ धैर्य बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें। प्रत्येक अध्याय से संबंधित विषय सामग्र्री का चार्ट बना लें। उसे अपने कमरे में लगाएं और रोजाना करीब 15-20 मिनट तक रिवाइज करें। 

-मॉडल पेपर कहां से प्राप्त करें?

                  श्रेया तिवारी, केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ 

जवाब : समय प्रबंधन के लिए मॉडल पेपर हल करें। यह सीबीएसई की वेबसाइट पर निश्शुल्क उपलब्ध हैं। वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रैक्टिस करें। 

-जीव विज्ञान में कौन-कौन से चैप्टर महत्वपूर्ण हैं? कैसे तैयारी करें?

                   आशुतोष सिंह, केंद्रीय विद्यालय, सीतापुर 

जवाब : मेंडेलियल जेनेटिक्स, मॉलीकुलर, इवॉल्यूशन एवं बायोटेक्नोलॉजी से संबंधित विषय सामग्र्री की सभी डायग्राम समेत अच्छे से प्रैक्टिस करें। 

-जीव विज्ञान में डायग्राम की प्रैक्टिस कसे करें?

                    समृद्ध शुक्ला, लखनऊ 

जवाब : चूंकि जेनेटिक्स एवं बायोटेक्नोलॉजी यूनिट में अधिकतर विषय वस्तु डायग्र्राम पर आधारित होती है। इसलिए डायग्र्राम पर आधारित अध्ययन करें। प्रतिदिन डायग्राम को बनाकर प्रैक्टिस करें। 

-बायोलॉजी इन ह्यूमन वेलफेयर की तैयारी कैसे करें?

                     शिवांशु तिवारी, सुलतानपुर 

जवाब : यह अध्याय मानव शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों से संबंधित होता है। इसलिए बीमारी फैलाने वाले और फैलाने वाले रोग कारक (वेक्टर) में अंतर अवश्य जान लें। इसके अलावा पाठ में दी गई तालिकाओं को समझकर अवश्य याद कर लें। 

-इकोलॉजी विषय बहुत नीरस लगता है। अच्छे अंक लाने के लिए इसकी तैयारी कैसे करें?

                      प्रभात कुमार, हरदोई 

जवाब : इस यूनिट के अंतर्गत दिए गए कुछ फूड चेन, इकोलॉजिकल पिरामिड्स, बायोडायवर्सिटी एवं उसको प्रभावित करने वाले कारकों, ग्लोबल वार्मिंग, ग्र्रीन हाउस इफेक्ट, बायो मैग्नीफिकेशन, ओजोन परत में छेद जैसे टॉपिक्स का अच्छे से अध्ययन करें। अच्छे माक्र्स आएंगे। 

-परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के लिए क्या करें?

                       विशेष शुक्ला, सुलतानपुर 

उत्तर : प्रश्नों के उत्तर सीमित शब्दों में लिखें। शब्द सीमा से अधिक लिखने से अगर आप यह सोचते हैं कि नंबर अधिक मिलेंगे तो ऐसा कतई नहीं है। ऐसा करने से आप सिर्फ समय की बर्बादी करेंगे। मुख्य बिंदुओं को अंडर लाइन अवश्य करें। 

-तीन नंबर के प्रश्नों को कैसे तैयार करें?

                        सांभवी मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर 

उत्तर : बायोलॉजी की विषय वस्तु डायग्राम बेस्ड होती है। तथ्यात्मक प्रश्न होते हैं। एक फ्लो चार्ट बना लें डायग्र्राम की। उसको कमरे में लगाकर रोजाना अध्ययन करें। इससे आपको डायग्र्राम से संबंधित नाम और अन्य चीजें याद हो जाएंगी। 

उत्तर पुस्तिका में ऐसे भरें रोल नंबर 

इस बार परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर भरने को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां हैं। क्योंकि रोल नंबर आठ अंक का है और बॉक्स सिर्फ सात हैं। इसलिए सबसे पहले अंक को बॉक्स के बाहर भरें और उसके बाद अन्य बचे हुए सात अंक बॉक्स में। हर बॉक्स के नीचे गोले बने होंगे। अतिरिक्त बॉक्स के नीचे खुद से गोला बना लें। बॉक्स में अंक भरने के बाद गोले को जैसे भरते आए हैं, वैसे ही भरें। किसी प्रकार की समस्या होने पर कक्ष निरीक्षक से संपर्क करें। 

ऐसा होगा प्रश्नपत्र 

  • 27 प्रश्न कुल होंगे और टोटल पूर्णांक 70 नंबर का होगा 
  • ए, बी, सी, डी और ई प्रश्नपत्र में पांच सेक्शन होंगे 
  • इस बार ए सेक्शन में 05 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे 
  • सेक्शन बी में 07 प्रश्न होंगे प्रत्येक 02 नंबर का होगा 
  • सेक्शन सी में 09 प्रश्न होंगे प्रत्येक 03 नंबर का होगा
  • सेक्शन डी में 03 प्रश्न होंगे प्रत्येक 03 अंक का होगा 
  • सेक्शन ई में 03 प्रश्न होंगे। प्रत्येक पांच अंक का होगा 

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ख्याल 

  • समय प्रबंधन का सबसे ज्यादा ध्यान रखें
  • उत्तर पुस्तिका में डायग्र्राम बनाते समय भी नीले अथवा काले पेन का ही प्रयोग करें 
  • अगर आपने सीबीएसई के परीक्षा फॉर्म में प्रश्नपत्र हल करने के लिए हिंदी विषय चुना है तो हिंदी में ही उसके उत्तर दें 
  • एक अंक के प्रश्नों के लिए दो मिनट का समय दें 
  • दो अंक के प्रश्नों के लिए चार मिनट का समय दें 
  • तीन अंकों के प्रश्नों के लिए छह से सात मिनट का समय दें
  •  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.