Move to Jagran APP

Indo-Nepal News: नेपाल पुलिस के बीट इंचार्ज की हत्या, मोहाना नदी किनारे मिला शव; सिपाही लापता

Indo-Nepal News भारत-नेपाल को विभाजित करने वाली मोहाना नदी के किनारे नेपाल सीमा की तरफ एक शव मिला। साथ में ड्यूटी करने वाला लापता सिपाही का नहीं लगा कोई सुराग। हत्या करके शव को नदी के किनारे फेंका गया है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 07:07 PM (IST)
Indo-Nepal News: भारत-नेपाल को विभाजित करने वाली मोहाना नदी के किनारे नेपाल सीमा की तरफ एक शव मिला।

लखीमपुर, जेएनएन। Indo-Nepal News: नेपाल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक व बीट इंचार्ज की हत्या कर दी गई और शव मोहाना नदी के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी करने वाला एक सिपाही लापता है। उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

loksabha election banner

भारत-नेपाल को विभाजित करने वाली मोहाना नदी के किनारे नेपाल सीमा की तरफ एक शव मिला। शव की शिनाख्त कराई गई तो वह नेपाल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक का निकला। इसको लेकर नेपाल पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। फौरन उनके साथ ड्यूटी करने वाले सिपाही की तलाश की गई तो वह लापता है। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। 

सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहाना नदी के किनारे मिला शव सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोबिंद बिक का है। उनकी पहचान कर ली गई है। धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर 12 जुगेड़ा स्थित अस्थाई पोस्ट के बीट इंचार्ज बिक के गले में चोट के निशान मिले हैं। उनकी मोटरसाइकिल शव के पास से ढ़ाई किलोमीटर दूर मिली है। ड्यूटी पर लेकर जाया गया हथियार भी कुछ दूर पर पड़ा मिला है। 

सहायक उपनिरीक्षक बिक शनिवार शाम आठ बजे ड्यूटी पर निकले थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार की सुबह उनका शव मोहाना नदी के किनारे मिला है। पुलिस का मानना है कि उनकी हत्या करके शव को नदी के किनारे फेंका गया है। उनके साथ डियूटी पर निकले सिपाही राम बहादुर साउद अभी तक लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.