विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट पर बढ़ी सख्ती, संदिग्ध दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया नेपाली नागरिक

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:54 PM (IST)

Fake Documents: पहचान दिलीप कुमार पुत्र नरेश कुमार के रूप में बताई गई है। वहीं, दस्तावेजों में दिनेश खड़का पुत्र नर बहादुर खड़का नाम भी दर्ज बताया गया है।

दुबई से फ्लाइट संख्या आईएक्स-226 से लखनऊ पहुंचा नेपाली नागरिक दिनेश खड़का

दुबई से फ्लाइट संख्या आईएक्स-226 से लखनऊ पहुंचा नेपाली नागरिक दिनेश खड़का 

HighLights

  1. पासपोर्ट और पहचान संबंधी दस्तावेजों में कथित विसंगतियां

  2. दुबई से लखनऊ पहुंचा था नेपाली नागरिक, सरोजनीनगर पुलिस कर रही पड़ताल

संवाद सूत्र, लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर बुधवार को नेपाल के एक नागरिक को पकड़ा गया है। उसके पासपोर्ट और पहचान के अन्य दस्तावेज में मिलान पर उनके संदिग्ध होने पर उसको सरोजनी नगर थाना की फोर्स को सौंपा गया है।

दुबई से फ्लाइट संख्या आईएक्स-226 से लखनऊ पहुंचे नेपाली नागरिक दिनेश खड़का की हरकतें संदिग्ध दिखने पर उसको पूछताछ के लिए रोका गया। दस्तावेजों की जांच के दौरान पासपोर्ट और पहचान संबंधी अन्य दस्तावेजों में कथित विसंगतियां मिलने पर उसे सरोजनीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक यात्री फ्लाइट संख्या आईएक्स-226 से दुबई से लखनऊ पहुंचा था। उसकी पहचान दिलीप कुमार पुत्र नरेश कुमार के रूप में बताई गई है। वहीं, दस्तावेजों में दिनेश खड़का पुत्र नर बहादुर खड़का नाम भी दर्ज बताया गया है। दस्तावेजों में भारतीय पता सतना बरसोला, पोस्ट तिकुनिया, जिला लखीमपुर खीरी और नेपाली पता लम्की चूहा पालिका, जिला कैलाली, नेपाल दर्ज है।

एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान नाम और पहचान से जुड़े तथ्यों पर संदेह होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब पासपोर्ट की वैधता, दस्तावेजों की वास्तविकता और यात्री की पहचान से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

यह भी पढ़ें- बोइंग-777 की लैंडिंग से खुला सीधे यूरोप का रास्ता, लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा बड़ा विमान

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सऊदिया एयरलाइंस का विमान, बोइंग 777 से 430 यात्रियों ने किया सफर