यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Namaz At Public Place In UP : लखनऊ में लुलु माल के बाद रेलवे स्टेशन चारबाग पर नमाज पढ़ रहे युवक का वीडियो वायरल, भड़की हिंदू महासभा
Namaz At Public Place In UP लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सार्वजनिक स्थल पर नमाज पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी लगातार ऐसे मामले सामने आने से माहौल में तनाव बढ़ता जा रहा है। लखनऊ के लुलु माल के बाद अब रेलवे स्टेशन चारबाग पर नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने पर अखिल भारतीय हिंदू सभा के नेता तथा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सीओ जीआरपी को ज्ञापन सौंपा। इस पर सीओ जीआरपी संजीव सिन्हा ने कहा कि सभी आरोपों की जांच होगी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। वहीं, अब लुलु मॉल के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक नमाजी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने कहा है कि स्टेशनों के भीतर पढ़ी जाने वाली नमाज के खिलाफ वह अब सड़कों पर आंदोलन करेगी।
Lucknow, UP | Memorandum submitted by Akhil Bhartiya Hindu Mahasabha against man who offered namaz at Charbagh station after video goes viral
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 16, 2022
All accusations to be looked into. CCTV footage to be checked. Action to be taken as per law: Sanjeev Sinha, CO GRP, Charbagh pic.twitter.com/uhs4Vdws4c
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर नमाज पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कारण हमने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें रेलवे स्टेशन पर नमाज अदा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हिंदू महासभा ने कहा कि वह केवल चारबाग रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि पूरे देश में सभी स्टेशनों के भीतर पढ़ी जाने वाली नमाज का विरोध करेगी। शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि स्टेशन के भीतर मजार बनाना और नमाज पढ़ने का मामला बहुत गंभीर है।
गौरतलब है कि चारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स नमाज पढ़ते देखा जा रहा है। हिंदू महासभा ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद जीआरपी से शिकायत कर उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके पहले लखनऊ के लुलु माल में कुछ लोगों का नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था, जिसका कई हिंदू संगठनों ने विरोध किया था।