रजत की मौत के मामले में दो दोस्तों पर हत्या की एफआइआर
लखनऊ जेएनएन। वृंदावन कॉलोनी में रजत की तालाब में डूबने से मौत के मामले में मां अल्का ने दो
लखनऊ, जेएनएन। वृंदावन कॉलोनी में रजत की तालाब में डूबने से मौत के मामले में मां अल्का ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अर्पित द्विवेदी और तुषार विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अल्का का कहना है कि हम मान भी लें कि रजत की मौत तालाब में डूबने से हुई थी, लेकिन सवाल यह है कि उसका शव नग्न कैसे था। इसके अलावा कई अन्य सवाल भी रजत की मां को खटक रहे हैं। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच से यह प्रतीत हो रहा है कि रजत की मौत डूबने से हुई है। परिवारजन की तहरीर पर दोनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह था मामला 17 नवंबर की शाम चार बजे रजत अर्पित के साथ गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारजन ने उसकी तलाश शुरू की। 18 नवंबर को वृंदावन सेक्टर -12 स्थित तालाब के बाहर रजत के कपड़े मिले थे। देर रात तालाब में उसका नग्न अवस्था में शव मिला था। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चाचा घायल फैजाबाद रोड पर हाई कोर्ट के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शुभम सिंह राजपूत (28) की मौत हो गई। हादसे में उनके चाचा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
महानगर रहीमनगर निवासी शुभम सिंह राजपूत मंगलवार रात बाइक से चिनहट से पॉलीटेक्निक की ओर जा रहे थे। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से शुभम बाइक से उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जबकि उनके चाचा धर्मेद्र राजपूत सड़क किनारे गिरे। भागने के चक्कर में चालक शुभम को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। विभूतिखंड पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धर्मेद्र के पास से मिले मोबाइल से उनके परिवारीजनों को सूचना दी।