विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम विवाह के लिए हि‍ंदू बना युवक-कराया गर्भपात, पीड़‍िता की शिकायत पर सुलतानपुर में मुकदमा दर्ज

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 10:32 PM (IST)

शहर की ही रहने वाली एक युवती का आरोप है कि फहीम कुरैशी 10 वर्ष से शादी का झांसा देकर ...और पढ़ें

फहीम उस पर बार-बार मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा।
फहीम उस पर बार-बार मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा।

सुलतानपुर, जागरण संवाददाता। नार्मल चौराहा के निकट लाला का पुरवा निवासी एक मुस्लिम युवक ने हि‍ंदू बनकर युवती से शादी की और कई बार गर्भपात कराया। मुस्लिम धर्म स्वीकार करने से मना करने पर आरोपित युवक उसे छोड़कर भाग गया। पीडि़ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शहर की ही रहने वाली एक युवती का आरोप है कि फहीम कुरैशी 10 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसके द्वारा बहनों की शादी किए जाने के बाद विवाह करने की बात कही जाती रही। बार-बार दबाव बनाए जाने पर उसने हि‍ंदू धर्म स्वीकार कर लिया और 2018 में उससे शादी कर ली। 2019 में एक बार फिर खाने वाली चीज में उसने दवा दे दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इन दिनों भी वह आठ माह की गर्भवती है। फहीम उस पर बार-बार मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर तरह-तरह की धमकी देने लगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

कोतवाली नगर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद फहीम उसे लेकर जौनपुर चला गया और वहीं छोड़कर घर भाग आया। अब उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर प्रताड़ि‍त कर रहा है, साथ ही उसके पेट में पल रहे बच्चे को अपना मानने से आरोपित इन्कार करने लगा। जौनपुर से लौटने के बाद पीडि़ता की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेशकर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।