यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लखनऊ में वायु प्रदूषण कम करने के लिए जुटा नगर निगम, सभी जोन में किया पानी का छिड़काव
बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने मंगलवार से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया जिससे मिट्टी ...और पढ़ें

लखनऊ, जागरण संवाददाता। बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने मंगलवार से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया, जिससे मिट्टी और धूल को हवा में उडऩे से रोका जा सके। इसके लिए नगर निगम के सभी जोनों में मशीनें लगाई गई हैं। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो दिन से वायु प्रदूषण बढ़ने की सूचना मिल रही है और वैज्ञानिक संस्थान की रिपोर्ट ने भी वायु प्रदूषण बढऩे की बात कही है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने मंगलवार से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।
अभियान चलाकर स्प्रिंकलिंग मेकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन तथा टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। नगर निगम के सभी आठ जोनों में एक वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन, एक मैकेनिकल सेटिंग एवं पांच वाटर टैंकरों से छिड़काव कराया जा रहा है। इन मैकेनिकल वाहनों से वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा।
यहां पर कराया गया पानी का छिड़काव
- विभूति खंड तथा पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास, बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी, हाई कोर्ट, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान
- पिकनिक स्पॉट कुकरैल तथा गौतम बुद्धा पार्क क्षेत्र, चौक के घंटाघर चौराहे से भूल भुलैया होते हुए मेडिकल कॉलेज व गौतम बुद्धा पार्क महानगर व सेंट्रल स्कूल अलीगंज केंद्रीय भवन होते हुए सेंट्रल स्कूल का पूरा क्षेत्र
- अमीनाबाद व दया निधान पार्क लालबाग के अलावा लोहिया पथ पर 1090 चौराहा से विधानसभा मार्ग, कैसरबाग
- चारबाग व तालकटोरा क्षेत्र के अंतर्गत बापू भवन से चारबाग एवं मवैया से तालकटोरा रोड होते हुए आलमबाग बस अड्डा
