फैजाबाद से ठग बाबा गिरफ्तार, तीन करोड़ 77 लाख रुपया बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आज फैजाबाद से ठग बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा ने एक हीरा व्यापारी के पास से तीन करोड़ 77 लाख रुपया भी बरामद किया है।
लखनऊ। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आज फैजाबाद से ठग बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा ने एक हीरा व्यापारी के पास से तीन करोड़ 77 लाख रुपया भी बरामद किया है।
फैजाबाद में आज मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ठग बाबा विजेंद्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया। बाबा के पास से तीन करोड़ 77 लाख रुपया बरामद किया है। बाबा ने मुम्बई के एक हीरा व्यापारी को बैंक से 40 करोड़ रूपये लोन दिलाने के नाम पर दस प्रतिशत कमीशन एडवांस ले लिया था। बाबा ने कुल चार करोड़ रुपया उस व्यापारी से लिया और फरार हो गया। आज फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर से मुंबई पुलिस ने बाबा विजेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से रुपया भी बरामद किया।
फैजाबाद के रौनाही का कृष्ण कुमार सिंह मुंबई जाकर बाबा विरेंद्र नाथ के नाम से ज्योतिष का काम करने लगा। इसी दौरान मुंबई का एक हीरा व्यापारी चेतन केवाडिय़ा बाबा विरेंद्र नाथ के संपर्क में आया जिसका व्यापार ठीक नहीं चल रहा था। परेशान चल रहे व्यापारी ने ज्योतिष का सहारा लिया। बाबा ने मुंबई के एक बैंक से 40 करोड़ रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर कमीशन के नाम पर हीरा व्यापारी से 3.85 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद वह मुंबई से फरार हो गया। हीरा व्यापारी ने मुंबई के ताड़देव थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस फैजाबाद पहुंच कर बाबा विरेंन्द्र नाथ को ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई रवाना हो गयी।