Move to Jagran APP

Mulayam Singh Health: मुलायम सिंह की हालत में सुधार नहीं, Dy CM ब्रजेश पाठक पहुंचे मेदांता; जाना कुशलक्षेम

Mulayam Singh Yadav Health Condition Critical उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के लोगों से भेंटकर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कामना भी की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 11:25 AM (IST)
Mulayam Singh Health: मुलायम सिंह की हालत में सुधार नहीं, Dy CM ब्रजेश पाठक पहुंचे मेदांता; जाना कुशलक्षेम
Mulayam Singh Yadav Health Condition Critical :

लखनऊ, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Health Condition Critical: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल के आइसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव बीते छह दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट (Ventilator Support) पर हैं। उनको लगातार जीवनरक्षक दवा की डोज दी जा रही है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Dy CM Brijesh Pathak) ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य तथा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से मुलाकात की। ब्रजेश पाठक ने इसको लेकर ट्वीट भी किया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के लोगों से भेंटकर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कामना भी की।

आधा घंटा तक मेदांता अस्पताल में रहे

ब्रजेश पाठक करीब आधा घंटा तक मेदांता अस्पताल में रहे। उन्होंने नेताजी का इलाज कर रहे चिकित्सकों के दल से भी मुलाकात की। इसके बाद मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों से भी मिले। उन्होंने नेताजी की सेहत की जानकारी लेने के साथ ही शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना भी की।

नेताजी के लिए हम सब चिंतित

ब्रजेश पाठक ने कहा कि नेताजी के लिए हम सब चिंतित हैं। हम सभी मुलायम सिंह यादव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हमारी इच्छा है कि सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव जल्द से जल्द ठीक हों।

मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है। उनकी हालत में छठे दिन भी सुधार नहीं है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। आज कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) का भी मेदांता जाने का कार्यक्रम है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.