विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paddy Purchase In UP: 100 रुपये बढ़ी एमएसपी, 73 लाख टन धान खरीदेगी योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 02 Oct 2022 11:00 AM (IST)

Paddy Purchase In UP यूपी में सरकार ने धान की कीमत प्रति क्विंटल 100 बढ़ा दी है। एमएसपी पर ए ...और पढ़ें

Paddy Purchase In UP: 73 लाख टन धान खरीदेगी योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार
Paddy Purchase In UP: 73 लाख टन धान खरीदेगी योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Paddy Purchase In UP यूपी में धान की खरीद नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू हो गई। खरीफ खरीद सीजन वर्ष 2022-23 में चार हजार धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान की कीमत में प्रति क्विंटल 100 की बढ़ोतरी की गई है।

73 जिलों में बनाए गए हैं 4 हजार धान क्रय केंद्र

  • ए ग्रेड का धान 2,060 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है और सामान्य धान 2,040 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है।
  • पिछले वर्ष ए ग्रेड धान की एमएसपी 1,960 रुपये व सामान्य धान की 1,940 रुपये प्रति क्विंटल थी।
  • राज्य सरकार ने इस बार किसानों से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरि की ओर से धान खरीद को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
  • 73 जिलों में धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। महोबा व ललितपुर में धान की पैदावार न होने के कारण यहां केंद्र नहीं बनाए गए हैं।
  • खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फसल खरीद के बाद किसानों को तत्काल भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था भी कर रहा है।
  • इसके लिए रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की मदद से धान क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग भी कराई जा रही है।

धान खरीद में हिस्सा लेने के लिए किसानों का पंजीकरण अन‍िवार्य

गेंहू खरीद की तर्ज पर धान खरीद भी पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) पोर्टल के माध्यम से भी किया जाएगा। धान खरीद में हिस्सा लेने के लिए किसानों को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। धान की खरीद इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज (ई-पाप) मशीनों के माध्यम से बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए की जाएगी।

72 घंटे में क‍िसान के खाते में पहुंचेगा धान की खरीद का भुगतान

पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से की गई धान की खरीद का भुगतान किसान के खाते में 72 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा। शनिवार से शुरू हुई धान खरीद 31 जनवरी 2023 तक लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी के अलावा बरेली मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ व झांसी संभाग में की जाएगी। वहीं आगे एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक लखनऊ मंडल के बचे जिले लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव सहित अन्य बचे संभागों धान खरीदा जाएगा। धान खरीद केंद्रों पर धान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खरीदा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।