लखनऊ में सजा फैशन और ग्लैमर का शानदार मंच, Mrs. उत्तर प्रदेश सीजन-4 में मदालसा और हर्षिता बनीं विजेता
मिसेज उत्तर प्रदेश–क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मदालसा श्रीवास्तव ...और पढ़ें

Mrs. उत्तर प्रदेश सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में मंच पर पोज देती हुईं मॉडल। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
सिल्वर श्रेणी में मदालसा श्रीवास्तव ने विजेता का खिताब जीता।
गोल्ड श्रेणी में हर्षिता रूनवाल ने विजेता का ताज पहना।
महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच मिला इस प्रतियोगिता से।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मिसेज उत्तर प्रदेश–क्वीन आफ उत्तर प्रदेश सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले मधुकमल मोशन पिक्चर्स की ओर से रविवार को रमाडा होटल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड बुल्गारिया 2025 टियोडोरा मिल्टेनोवा और सीजन-3 की विजेता अंतरा हावर्ड की विशेष मौजूदगी रही। उन्होंने प्रतियोगिता की जूरी में शामिल होकर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता की सिल्वर श्रेणी में मदालसा श्रीवास्तव ने विजेता का खिताब हासिल किया। पायल व्यास प्रथम और दीपाली भटनागर द्वितीय रनरअप रहीं। वहीं, गोल्ड श्रेणी में हर्षिता रूनवाल विजेता बनीं।
डॉ. पल्लवी प्रथम और एकता सिंह द्वितीय रनरअप बनीं। आयोजक मेहर अभिषेक और सह-संस्थापक रश्मि डाके के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, उपलब्धियों और विशिष्ट पहचान को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में फैशन और ग्लैमर के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया।