Move to Jagran APP

अमेरिकी संस्था ने लॉकडाउन में कर डाली कुत्तों की ग‍िनती, जान‍िए क‍िस क्षेत्र में क‍ितनी संख्‍या

लखनऊ नगर निगम की सीमा में पुराने शहर में सबसे अधिक कुत्ते तो गोमतीनगर अलीगंज ऐशबाग में भी दस हजार से अधिक हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 12:57 PM (IST)
अमेरिकी संस्था ने लॉकडाउन में कर डाली कुत्तों की ग‍िनती, जान‍िए क‍िस क्षेत्र में क‍ितनी संख्‍या

लखनऊ [अजय श्रीवास्तव]। लॉकडाउन में हर तरफ सन्नाटा था, सड़कों पर कोई था तो भोजन की तलाश में भटकते कुत्ते। यूएस की संस्था ने लॉकडाउन का सद्पयोग किया और शहर के कुत्ते गिन डाले। गिनती के लिए एक एप तैयार किया गया और तकनीक का सहारा लेकर शहर में कुत्तों की गिनती की गई, जिसमे अनुमानित संख्या 75,687 पाई गई, इसमे पुराने शहर में सबसे अधिक कुत्ते पाए गए हैं, जो 14344 है। दस हजार से अधिक कुत्तों वाले इलाकों में अलीगंज, गोमतीनगर और ऐशबाग व उससे जुड़े क्षेत्र हैं  

loksabha election banner

पहली बार लखनऊ शहर में सड़कों पर घूम रहे कुत्तों की गिनती में तकनीकि का सहारा लिया गया है। इस गिनती के दौरान इलाके का नाम और कुत्ते की फोटो भी ली गई थी। शहर में कुत्तों की नसबंदी का काम देख रही यूएस की संस्था ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल ने आंकड़ों और साक्ष्यों समेत अपनी रिपोर्ट नगर निगम को सौंप दी है। खास यह है कि इस गणना के दौरान खुजली वाले और चोट खाए कुत्तों को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें अब नगर निगम पकड़कर उनका इलाज कराएगा। 

कोर्ट ने भी दिया था आदेश 

हाईकोर्ट ने भी शहर में सड़कों पर घूम रहे कुत्तों की गिनती कर उनकी नसबंदी कराने के निर्देश दिए थे। तब कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने अनुमानित कुत्तों की संख्या 63 हजार बता दी थी। कोर्ट ने फिर से कुत्तों की गिनती का आदेश दिया था। इसलिए नगर निगम ने कुत्तों की गिनती में तकनीकि का सहारा लिया है। 

यूएस की संस्था ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल के प्रतिनिधि डॉक्टर नीरज का कहना है कि एप के जरिए कुत्ते की ट्रैकिंग की। नगर निगम के हर जोन में 40 किलोमीटर तक कर्मचारी 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चलाकर कुत्तों की गिनती करता था। इसके लिए एक मैप तैयार किया गया था। 

शहर में कुत्तों की संख्या का कोई अनुमानित आंकलन नहीं था। कोर्ट ने भी कुत्तों की गिनती करने का आदेश दे रखा था। इसलिए कुत्तों के लिए काम करने वाली यूएस संस्था की मदद से यह गिनती कराई गई थी। अब चरणबद्ध तरीके से उनकी नसबंदी कराई जाएगी। अभी तक इंदिरानगर और विकासनगर में कुत्तों की नसबंदी का अभियान चल रहा है। बीमार कुत्तों को पकड़कर उनका इलाज किया जाएगा 

डॉ. अरविंद राव,संयुक्त निदेशक (पशु कल्याण) 

कहां कितने कुत्ते (नगर निगम का जोन)

इंसानी आबादी ---    -कुत्तों की संख्या 

जोन एक 

  •  311279                  5020
  • जोन दो
  • 295757                   4836
  • जोन तीन 
  • 483397                   12661
  • जोन चार
  • 217630                 10586
  • जोन पांच 
  • 270762                  7516
  • जोन छह 
  • 578816                14344
  • जोन सात 
  • 361645                 9241
  • जोन आठ              
  • 297819                  11475

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.