Move to Jagran APP

राजधानी में जुड़े 50 हजार नए मतदाता, 21 हजार से अधिक युवा वोटर

दो महीने तक चले पुनरीक्षण अभियान में वोटरों की संख्या में पचास हजार से अधिक का इजाफा हुआ है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 09:08 AM (IST)
राजधानी में जुड़े 50 हजार नए मतदाता, 21 हजार से अधिक युवा वोटर
राजधानी में जुड़े 50 हजार नए मतदाता, 21 हजार से अधिक युवा वोटर

लखनऊ, जेएनएन। पुनरीक्षण के बाद राजधानी की मतदाता सूची में पचास हजार से अधिक नए वोटर जुड़े हैं। हालांकि, कुल आवेदन सवा लाख से अधिक आए थे, लेकिन विलोपन के बाद मतदाता सूची में इतने मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तरह अब लखनऊ में 35 लाख से अधिक मतदाता हो गए हैं। 

loksabha election banner

गुरुवार को आयोग के सामने जब जिला निर्वाचन कार्यालय अपना प्रजेंटेशन रखेगा तो सबसे अहम मतदाता सूची होगी। निर्वाचन कार्यालय का सबसे अधिक जोर मतदाता सूची को लेकर ही था। एक सितंबर के बाद से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। दो महीने तक चले पुनरीक्षण अभियान में वोटरों की संख्या में पचास हजार से अधिक का इजाफा हुआ है। बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोटर जुड़े हैं, जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या में कटौती हुई है। 

21 हजार से अधिक युवा वोटर 

जारी सूची के मुताबिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बीच कुल 21136 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया है। इनमें पुरुषों की संख्या 11,268 और महिलाओं की 9,867 है। 

399 दिव्यांग भी जुड़े

मतदाता सूची से जुडऩे में दिव्यांग भी पीछे नहीं हैं। अब तक 399 दिव्यांगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है।

सूची से हटाए गए 44,340 नाम

पुनरीक्षण अभियान में 14202 ऐसे मतदाता मिले, जो अब जीवित नहीं हैं। सूची से इनके नाम हटा दिए गए हैं। वहीं, 24,425 वोटर ऐसे मिले जो, दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में चले गए। इसके अलावा 5,713 डुप्लीकेट वोटर सूची से हटाए गए। इस तरह कुल 44,340 वोटर हटाए गए।

इलेक्टोरल पॉपुलेशन (ईपी) और जेंडर रेशियो

विस क्षेत्र-ईपी-जेंडर

मलिहाबाद-60.17-855

बीकेटी-72.17-864

सरो-73.92-850

पश्चिम-68.24-840

उत्तर-68.63-853

पूर्वी-70.37-882

मध्य-55.57-865

कैंट-60.30-840

मोहनलालगंज-56.52-887

कुल-65.14-859

चुनाव के दौरान इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस  

कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्र, वल्नरेबल बूथ, स्वीप, कार्मिकों की सूची, ईवीएम की एफएलसी, वीवीपैट, एमसीसी।

  • पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची के लिए कुल आवेदन आए : 1,33,717
  • विलोपन के बाद सूची में मतदाताओं की संख्या में इजाफा : 51,417
  • लखनऊ में कुल वोटर : 35,73,944 
  • पुरुष वोटर : 19,22,184
  • महिला वोटर : 16,51,626
  • थर्ड जेंडर : 134
  • अनुमानित आबादी : 54868043
  • पुरुष वोटर प्रतिशत : 53.78 
  • महिला वोटर प्रतिशत : 46.21 प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्रवार वोटरों की स्थिति 

विस क्षेत्र-पुरुष मतदाता-महिला मतदाता

मलिहाबाद-183672-157082

बीकेटी-223643-193255

सरोजनीनगर-277804-236240

पश्चिम-216233-181743

उत्तर-219957-187548

पूर्वी-226341-199622

मध्य-193717-167584

कैंट-197609-165993

मोहनलालगंज-183208-162559

कुल-1922184-1651626

कहां कितने वोटर बढ़े 

विस क्षेत्र-वोटर

मलिहाबाद-2323

बीकेटी-15135

सरोजनीनगर-12748

पश्चिम-9551

उत्तर-5398

पूर्वी-2403

मध्य-653

कैंट- 1025

मोहनलालगंज-4231

कुल-51417


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.