Move to Jagran APP

Monsoon in UP: अंबेडकरनगर में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश, गोंडा में मौसम हुआ सुहावना

Monsoon in UP अंबेडकरनगर में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश गोंडा में मौसम हुआ सुहावना

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:20 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:20 AM (IST)
Monsoon in UP: अंबेडकरनगर में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश, गोंडा में मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ, जेएनएन। Monsoon 2020: उमस भरी गर्मी से जुलाई का महीना राहत पहुंचा रहा है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश के आसार हैं। रविवार को जहां राजधानी में बदल छाए रहे। वहीं, अंबेडकरनगर में सुबह आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। गोंडा में शनिवार की रात बारिश होने के बाद रविवार को भी मौसम बदला रहा। आसमान में बादल छाए हैं। उधर, सीतापुर में मौसम साफ रहा। तराई में रविवार की भोर बदली छाई रही। पछुआ हवाएं चलने से दोपहर धूप निकली रही। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कई जगह गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। वीकेंड के साथ लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहकर बारिश का मजा ले सकेंगे।

अंबेडकरनगर : सुबह आंधी तूफान के साथ बारिश फिर खिली धूप

रविवार की सुबह आंधी तूफान के साथ शहर से लेकर गांव तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान पेड़ और टहनियां टूट कर मार्गों पर गिरने से आवागमन बाधित हुआ। वहीं घर पर भी पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पहले गत शनिवार किसान तेज बारिश और तूफानी हवा चलने से अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर चौराहे पर विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिर गया। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा। वहीं, जिले का तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

गोंडा में देर रात बारिश से मौसम बदला 

शनिवार की रात बारिश होने के बाद रविवार को भी मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। रात को हुई बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के आवास विकास कालोनी, सेमरा कालोनी में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका परिषद की टीम को समस्या के निस्तारण के लिए लगाया गया है। इसके अतिरिक्त किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।

सीतापुर में आसमान में बादल छाए

रविवार की सुबह  जिले का मौसम सामान्य है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।  अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो दोपहर में गर्मी व उमस बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 34  डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा नमी 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

लखीमपुर में मौसम पूरी तरह से साफ रहा, हालांकि सुबह कुछ बदली थी। लेकिन उसके बाद से इस समय आसमान में धूप निकली है। वहीं, बलरामपुर में रविवार की सुबह जिले का मौसम सामान्य है। धूप निकली दिखी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.