विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में दवा लेने जा रहे साइकिल सवार को आटो ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

Published: Thu, 02 Apr 2026 09:39 PM (IST)

मोहनलालगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय पीयूष यादव की मौत हो गई, जबकि अमरेश यादव गंभीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोहनलालगंज में सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्चे की मौत।

  2. दवा लेने जा रहे साइकिल सवार को अज्ञात ऑटो ने मारी टक्कर।

  3. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी।

जागरण संवाददाता, मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार तिवारी के मुताबिक कोराना गांव निवासी अमरेश यादव अपने छोटे भाई के बेटे पीयूष यादव को पेट दर्द की दवा दिलाने साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे।

मौरावां मार्ग पर रानीखेड़ा के पास एक अज्ञात आटो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पीयूष की मौत हो गई। अमरेश का इलाज जारी है।