मोदी ने किया चुनावी शंखनाद
लखनऊ। गुजरात के मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज य
लखनऊ। गुजरात के मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। कानपुर में रैली शहर से दस कि मी दूर कल्याणपुर के गौतमबुद्घ पार्क में हो रही है। लोगों का जुनून देखते ही बना। रैली के 2 घंटे पूर्व से ही मैदान खचाखच भरा है। नरेंद्र मोदी ने भारत माता के जयकारे के साथ अपने भाषण का आगाज किया। उन्होनें कहा कानपुर ने मोदी का दिल जीत लिया है। उन्होने कहा कि देश से कांग्रेस का सफाया करना आवश्यक है तभी मंहगाई और गरीबी मिटाई जा सकती है। उन्होनें कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मौजूद जनता से कहा कि जिन्हें जनता की फिक्र नहीं जनता को भी उनकी फिक्र नहीं करनी चाहिए। उन्हांने कहा कि कांग्रेस को अहंकार हो गया है। उनके साथ मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, आमित शाह, लक्ष्मीकांत बाजपाई भी मौजूद रहे।
इस रैली को कामयाब बनाने में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारिया की गई थी। उत्तार प्रदेश में मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी रैली को संबोधित किया।
मोदी ने कहा सपा, बसपा, और कांग्रेस की तिकड़ी ने उत्तार प्रदेश में ग्रहण लगाया। नरेंदन् मोदी ने कहा कि अपने गुनाहों से बचने के लिए सपा ,बसपा कांग्रेस का देते हैं साथ। जिस राज्य ने देश को आठ प्रधानमंत्री दिए वहां के युवा रोजगार के लिए गुजरात आते है। मोदी ने यूपी की खराब कानून व्यवस्था पर सपा सरकार पर साधा निशाना। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में अब तक हजारों लोगों की हत्या हो चुकी है। सपा सरकार तो आतंकवादियों को जेल से बाहर निकालने की तैयारी में है। कानपुर में प्रदूषण दिल्ली के कोयले की राख का है।
राजनाथ और कल्याण भी सपा व बसपा पर बरसे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा का नाम दपा
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर