Move to Jagran APP

सरकार के कारण बर्बाद हो गया मानसून सत्र : भगवंत मान

पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने मानसून सत्र न चलने देने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर भी आपत्ति जताई है। भगवंत मान आज आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2015 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2015 04:19 PM (IST)
सरकार के कारण बर्बाद हो गया मानसून सत्र : भगवंत मान

लखनऊ। पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने मानसून सत्र न चलने देने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर भी आपत्ति जताई है। भगवंत मान आज आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए थे।

loksabha election banner

पंजाब के संगरूर से सांसद मान ने कहा कि इस मानसून सत्र में जो हुआ है उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कल संसद में ललित गेट पर बहस को बेहद गलत बताया। उन्होंने इस बार का मानसून सत्र सरकार की गलती के कारण बेकार हो गया है। सरकार को हर आरोप तथा प्रत्यारोप का जवाब देना चाहिए। सरकार की गलत दृष्टिकोण के कारण मानसून सत्र पानी में बह गया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वो ठीक नहीं है। उनकी भाषा प्रधानंमत्री के पद की गरिमा के जरा भी अनुकूल नहीं है। ïप्रधानमंत्री को कहीं पर भी अहंकार नहीं लोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली के विधानभा चुनाव में अपने अहंकार का परिणाम झेलना पड़ा था। बिहार में भी भाजपा जिस तरह का प्रचार कर रही है, उससे तो उनका अहंकार ही झलक रहा है।

आम आदमी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी पाटी दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। अब अगले वर्ष पार्टी पंजाब में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विख्यात कमेडियन भगवंत मान ने इस समय कॉमेडी से ब्रेक ले रखा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में परेश रावल के साथ फिल्म करने की ख्वाइश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.