खाकी की वीरांगना: संघर्ष से शिखर तक का प्रेरणादायी सफर
मिथिला चतुर्वेदी ने व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से DSP पद तक का सफर तय किया। पुलिस झंडा दिवस पर उनकी पिपिंग सेरेमनी हुई, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
-1795448703153_m.webp)
लखनऊ में पुलिस झंडा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
HighLights
व्यक्तिगत त्रासदी के बाद भी पुलिस में अदम्य साहस दिखाया।
आरक्षी से पुलिस उपाधीक्षक तक का प्रेरणादायी सफर तय किया।
पुलिस झंडा दिवस पर DSP पद पर सम्मानित किया गया।
डिजिटल टीम, लखनऊ। विषम परिस्थितियों, व्यक्तिगत त्रासदी और जीवन की तमाम कठिनाइयों के आगे घुटने टेकने के बजाय अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से नई राह गढ़ने वाली मिथिला चतुर्वेदी की यात्रा उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक) के पद पर पिपिंग (Pipping Ceremony) कर सम्मानित किया गया।
आगे बढ़ने का संकल्प लिया
मिथिला चतुर्वेदी का जन्म 30 अक्टूबर 1968 को उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में हुआ था। इनका विवाह वर्ष 1988 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एक आरक्षी से हुआ था। नियति की क्रूरता देखिए कि विवाह के मात्र नौ दिन बाद ही उनके पति का असामयिक निधन हो गया। जीवन के आरंभ में ही आए इस वज्रपात ने भविष्य को अनिश्चित और कठिन बना दिया, किंतु मिथिला ने धैर्य और आत्मविश्वास के सहारे आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
निरंतर प्रगति की सीढ़ियां चढ़ीं
मृतक आश्रित नियमावली, 1974 के अंतर्गत उन्होंने 28 नवम्बर 1989 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी (एम) के पद पर सेवा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा कार्यकुशलता के बल पर निरंतर प्रगति की सीढ़ियां चढ़ीं।
1. वर्ष 1993: सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) [ए0एस0आई0(एम)] के पद पर पदोन्नत।
2. वर्ष 2016: उप निरीक्षक (लिपिक) [एस0आई0एम0] के पद पर पदोन्नति।
3. वर्ष 2021: निरीक्षक (लिपिक) के पद पर उन्नयन।
4. वर्ष 2026: पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक) के पद पर पदोन्नति।
वर्तमान में मिथिला चतुर्वेदी सीआईडी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। लगभग 37 वर्षों की दीर्घ सेवा अवधि में उन्होंने जिस निष्ठा, संयम और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, वह सभी कर्मियों के लिए अनुकरणीय है।
निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया
आज 23 नवम्बर 2026 को पुलिस झंडा दिवस समारोह के अवसर पर श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश द्वारा श्रीमती मिथिला चतुर्वेदी की पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) संपन्न की गई। इस अवसर पर उच्चाधिकारियों ने उनके संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।