विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission 2022: भोजपुरी गायक समर सिंह को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दी समाजवादी पार्टी की सदस्यता

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM (IST)

Mission 2022 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी क्रम में मंगलवार को प्रख्यात भोजपुरी गायक तथा गीतकार समर ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव-प्रख्यात भोजपुरी गायक तथा गीतकार समर सिंह
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव-प्रख्यात भोजपुरी गायक तथा गीतकार समर सिंह

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 को लेकर इस बार बड़ी तैयारी में लगी समाजवादी पार्टी  दायरा बढ़ाने के भी अभियान में लगी है। समाजवादी पार्टी दूसरे दल के नेताओं को शामिल करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के प्रख्यात लोगों को भी अपने से जोड़ रही है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी क्रम में मंगलवार को प्रख्यात भोजपुरी गायक तथा गीतकार समर सिंह को पार्टी में शामिल किया। अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के निवासी समर सिंह को पुरबिया यूथ का आइकॉन भी माना जाता है। समर सिंह को पार्टी में शामिल कर अखिलेश यादव ने मिशन 2022 के लिए आज बड़ा दांव खेला है। भोजपुरी गायक समर सिंह को पूर्वांचल में काफी शोहरत मिली है। वहां पर उनका यूथ में काफी क्रेज भी है। क्षत्रिय बिरादरी से आने वाले समर सिंह की बड़ी फॉलोइंग का भी समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ तथा पास के जिलों में काफी लाभ मिलेगा। समर सिंह की फैन फॉलोइंग पूर्वांचल से मुम्बई तक है। समाजवादी पार्टी भी इसका लाभ लेने के प्रयास में है। 

आजमगढ़ के नेहनगर के समर सिंह भोजपुरी गीतों के प्रख्यात गायक है। आजमगढ़ के ग्राम समाज इंटर कॉलेज से पढाई करने के साथ छोटे लाइव शो करते-करते समर भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक बन गए है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्राप्त की है।

समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल का गढ़ मजबूत करने के लिए अभिनेत्री काजल निषाद को पिछले दिनों पार्टी में शामिल कराने के बाद मंगलवार को एक और दांव चला। समाजवादी पार्टी के अब भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता समर सिंह को मंगलवार को पार्टी में शामिल किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस मौके पर कहा कि समर सिंह के आने से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

हाल में रिलीज गाना लोगों ने काफी सराहा

समर सिंह का हाल में ही रिलीज गाना काफी सराहाा जा रहा है। समर सिंह और आकंक्षा सिंह का नया गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. उनके गानों का एक अलग फैन बेस है। इस गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इस भोजपुरी गाने के बोल 'कमर एक नंबर' है। इस गाने को नव भोजपुरी के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। इस गाने को समर सिंह और कविता सिंह ने लिखा है।

समर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में सपा का दामन थामने के बाद 2022 के चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। समर सिंह के साथ ही साथ बसपा व कांग्रेस छोड़कर आए कई प्रमुख नेताओं ने भी मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सभी को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने वालों में नारायण सिहं कुशवाहा बसपा, राजेश मौर्या बसपा, धर्मेन्द्र यादव बसपा (सोनभद्र), बाल किशुन पटेल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवपुर वाराणसी, आनन्द प्रताप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नाई महासभा वाराणसी, राजेन्द्र प्रसाद पटेल प्रवक्ता उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, कमलेश कुमार यादव हैदरगढ़, मनोज कुमार निषाद बसपा जौनपुर, हृदय नारायण राजभर बसपा जौनपुर, गौरव मिश्रा बसपा जौनपुर, योगेश अकेला कांग्रेस जौनपुर, दिलीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महराजगंज व यश त्रिपाठी आदि प्रमुख थे।

महेन्द्र यादव बने नोएडा ग्रामीण के सपा अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्धनगर निवासी महेन्द्र यादव को नोएडा ग्रामीण का अध्यक्ष नामित कर दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को महेन्द्र की नियुक्ति के आदेश जारी किया।