मिर्जापुर में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा बचपन डे-केयर सेंटर, 328.42 लाख रुपये से होगा निर्माण
मिर्जापुर में दिव्यांग बच्चों के कल्याण और पुनर्वास के लिए 328.42 लाख रुपये की लागत से बचपन डे केयर सेंटर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मिर्जापुर में 328.42 लाख रुपये का बचपन डे केयर सेंटर।
दिव्यांग बच्चों के कल्याण और पुनर्वास को मिलेगा बढ़ावा।
प्रदेश सरकार ने निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दिव्यांगजनों के कल्याण, विकास और पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। मिर्जापुर में बचपन डे केयर सेंटर के भवन निर्माण के लिए शासन ने प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
कुल 328.42 लाख की लागत से बनने वाले इस केंद्र के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो करोड़ रुपए की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है।
बचपन डे केयर सेंटर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के बेहतर कल्याण और पुनर्वास के लिए सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रदेश में तीन से सात वर्ष के श्रवणबाधित, मानसिक रूप से कमजोर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की प्री-स्कूल रेडीनेस के लिए 18 मंडलीय जनपदों में बचपन डे केयर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।
तकनीकी स्वीकृति के बाद ही निर्माण शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं कार्यदायी संस्था की होगी।
संयुक्त सचिव राकेश कुमार यादव ने इस संबंध में निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को आधिकारिक स्वीकृति पत्र जारी किया है। स्वीकृत धनराशि का आहरण एवं व्यय किश्तों में निर्धारित वित्तीय नियमों के अनुरूप किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बनेगी यूपी की पहली 'शौर्य अकादमी', सशस्त्र बलों में भर्ती की करवाएगी तैयारी; जमीन भी हुई फाइनल
