अखिलेश सरकार के मंत्री कमीशनखोर : बालियान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जनकल्याण पर्व मनाने के अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सहारनपुरमें उप्र सरकार के मंत्रियों पर 30 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया। कहा कि आजादी के बाद इतनी कमजोर सरकार कभी नहीं रही। दावा किया कि
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जनकल्याण पर्व मनाने के अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सहारनपुरमें उप्र सरकार के मंत्रियों पर 30 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया। कहा कि आजादी के बाद इतनी कमजोर सरकार कभी नहीं रही। दावा किया कि 2017 पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा उप्र में सत्तासीन होगी। भ्रष्टाचार में लिप्त मायावती और मुलायम सिंह यादव जेल में होंगे। केंद्र सरकार प्रकृति की मार झेल रहे किसानों के आंसू पोंछ रही है, इसके लिए मुआवजा दिया गया, लेकिन उप्र सरकार ने मुआवजे का भी बंदरबांट कर दिया। गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिला है। मुलायम सिंह यादव किसानों के दुश्मन हैं। मोदी के नेतृत्व में सबसे बड़ा काम एक साल में देश को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाना है। पहली बार प्रधानमंत्री ने किसान चैनल की शुरुआत की। 8300 करोड़ से प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सांसद राघव लखनपाल शर्मा डबल ट्रैक की घोषणा के बाद अब देवबंद-रुड़की रेल लाइन बनवाने की ठोस पैरवी कर रहे हैं। इस दौरान सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास की परिभाषा भूल गए हैं जबकि मोदी सिर्फ योजनाओं तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने घोटालों के कलंक को साफ कर दिया है।