विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश के छह मेडिकल कालेज में 12 से मिलेगी सुपर स्पेशिलिटी चिकिसा सेवा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 04:10 PM (IST)

सरकार का प्रयास छह मेडिकल कॉलेज में 12 नवंबर से हार्ट न्यूरो लीवर तथा किडनी से संबंधित बीमारियों के इलाज ...और पढ़ें

झांसी तथा प्रयागराज समेत कुछ जगह इनका लोकार्पण भी कर दिया गया
झांसी तथा प्रयागराज समेत कुछ जगह इनका लोकार्पण भी कर दिया गया

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बड़े मिशन में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोगों को और बेहतर चिकित्सा मसुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार ने छह मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी सेवा देने की तैयारी कर ली है।

सरकार का प्रयास छह मेडिकल कॉलेज में 12 नवंबर से हार्ट, न्यूरो, लीवर तथा किडनी से संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा देने का है। प्रदेश के कानपुर, आगरा, प्रयागराज, मेरठ, झांसी व गोरखपुर मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशिएलिट चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज में दो-दो सौ बेड के सुपर स्पेशिएलिट ब्लॉक बनाए गए हैं। झांसी तथा प्रयागराज समेत कुछ जगह इनका लोकार्पण भी कर दिया गया है। कई शहरों में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की कमी के चलते यहां पर संचालन प्रभावित रहा है। अब फिर से इनको नए सिरे से चलाने की तैयारी हो रही है। खाली चल रहे सुपर स्पेशियलिटी के 269 पदों में से 114 पदों को भर दिया गया है। अब लोगों को हार्ट, न्यूरो, लीवर, किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज के लिए दिल्ली या लखनऊ जैसे शहरों को नहीं जाना पड़ेगा।

सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को बॉन्ड के तहत किया गया तैनात

चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में इस वर्ष डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) और एमसीएच (मास्टर ऑफ क्यूरिगियाई) की डिग्री पूरी करने वाले सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को बॉन्ड के तहत तैनात कर दिया गया है। इनकी दो वर्ष तैनाती दो वर्ष के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की गई है।