मायावती ने बसपा संगठन में किया बड़ा फेरबदल, राजाराम और रामजी गौतम को दी अहम जिम्मेदारी
बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए देश को तीन सेक्टरों में बांटा है। रामजी गौतम और ...और पढ़ें

मायावती
HighLights
मायावती ने बसपा संगठन को तीन सेक्टरों में पुनर्गठित किया।
रामजी गौतम, राजाराम को महत्वपूर्ण सेक्टरों का प्रभारी बनाया।
मायावती स्वयं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालेंगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बड़े भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटकार छोटे भतीजे ईशान आनंद को जिम्मेदारी देने के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है।
उन्होंने संगठन की दृष्टि से देश को तीन सेक्टर में बांटा है। इसमें सेक्टर दो व सेक्टर-3 के लिए रामजी गौतम और राजाराम को प्रभारी (इंचार्ज) बनाया है।
पूर्व बसपा के संगठन के देश में छह सेक्टर थे। मायावती ने अब जो तीन सेक्टर बनाए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सेक्टर एक में रखा गया है और उसकी जिम्मेदारी खुद वह संभाल रही हैं। राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम के पास जहां 10 वहीं राज्यसभा सदस्य रहे राजाराम को नौ राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
