विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी : सिर्फ कानून बनाने से हल नहीं होगी पेपर लीक की समस्या, मायावती ने संसद में बिल पास होने पर उठाए सवाल

Published: Wed, 29 Jul 2026 10:27 PM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती ने संसद में पारित नए पेपर लीक कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सजा का प्रावधान पर्याप्त नहीं, बल्कि लीक को रोकने पर ध्यान देना चाहिए और राजनीतिक दलों की बहस को भी आलोचना की।

बसपा प्रमुख मायावती।

बसपा प्रमुख मायावती।

HighLights

  1. मायावती ने संसद में पारित पेपर लीक कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए।

  2. उन्होंने कहा, केवल सजा का प्रावधान नहीं, लीक को रोकना महत्वपूर्ण।

  3. बहस के दौरान राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप की भी आलोचना की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पेपर लीक पर नये कानून संबंधी बिल के संसद में पास होने पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल उठाए है। बसपा प्रमुख ने बुधवार को एक्स पर लिखा,‘पेपर लीक पर एक बार फिर से एक और सख्त सजा के प्रविधान वाला कानून बनाने संबंधी बिल लोकसभा ने पास कर दिया है, लेकिन क्या केवल इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। इसकी चिंता बरकरार है, क्योंकि लोगों को यह आपाधापी-जल्दबाजी में लिया गया एक और कदम ज्यादा लगता है।’

बसपा प्रमुख ने लिखा है कि यह कदम भी पेपर लीक होने के बाद सजा का प्रविधान करता है, जबकि पूरा मामला पेपर लीक के इस महाअपराध को होने से पहले ही रोकने का है। यह कहीं भी प्रभावी होता नजर नहीं आता और यह पिछले कानून के निष्प्रभावी होने से भी स्पष्ट है।

दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाईं पार्टियां

शोषणकारी ऋण को सस्ता करके उसे कल्याणकारी बनाना, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा आदि सहित पूरी व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है, ताकि गरीबों, उपेक्षितों, शोषितों व अन्य मेहनतकश लोगों के बच्चे भी समता और समानता के साथ आगे बढ़ सकें।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर सवाल उठाते हुए आगे लिखा कि बिल पर भी बहस के दौरान अधिकतर पार्टियां दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाईं। चर्चा के दौरान गंभीरता कम व एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ही ज्यादा रहा। इससे कानून की सार्थकता पर शंका खड़ी हुई है। सरकार इसके अलावा भी अन्य बेहतर उपायों पर विचार करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।