विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Case: मायावती और श‍िवपाल यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला, बोले- यूपी में अपराधी बेखौफ

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 10:27 AM (IST)

Lakhimpur Case लखीमपुर खीरी में अपहरण कर दो सगी बहनों की हत्या के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ...और पढ़ें

Lakhimpur Case लखीमपुर खीरी मेंदो सगी बहनों की हत्या के मामले में मायावती और श‍िवपाल का योगी सरकार पर हमला
Lakhimpur Case लखीमपुर खीरी मेंदो सगी बहनों की हत्या के मामले में मायावती और श‍िवपाल का योगी सरकार पर हमला

लखनऊ, जेएनएन। Lakhimpur Case लखीमपुर खीरी के निघासन में अपहरण के बाद दुष्‍कर्म कर दो सगी बहनों की हत्या के मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुख‍िया मायावती, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत स‍िंंह और प्रसपा प्रमुख श‍िवपाल यादव ने प्रदेश सरकार की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल खड़े क‍िए हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा क‍ि, 'लखीमपुर खीरी में मां के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत।

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमलावर होते हुए मायावती ने कहा क‍ि, 'यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है। हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं। यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे।'

प्रसपा प्रमुख श‍िवपाल यादव ने यूपी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि,'लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव को पेड़ से लटकाने की नृशंस घटना दुर्भाग्यपूर्ण व हृदय विदारक है। ऐसी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करती हैं। दोषियों के खिलाफ त्वरित,पारदर्शी व कड़ी कार्रवाई करे सरकार।'

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत स‍िंंह ने ट्वीट कर कहा क‍ि,' लखीमपुर खीरी ने फिर रुला दिया। ऐसे जघन्य अपराध झकझोर देते हैं, समाज को शर्मसार करते हैं।'

बता दें कि लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो सगी बहनों का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उनके शव पेड़ से लटके मिले थे। दोनों बहनों से दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के बाद से लोग बेहद आक्रोशित हैं। शासन के निर्देश पर आइजी रेंज, लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने निघासन पहुंचकर पीड़ित परिवार और गांववालों से घटना की जानकारी ली थी।

Lakhimpur Crime: सगी बहनों के साथ दुष्कर्म कर छह लोगों ने कर दी थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार