राजस्थान निकाय चुनाव में जीते बसपा के 19 प्रत्याशी, मायावती ने लगाया धांधली का आरोप
बसपा अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप लगाया है, कहा कि बसपा के 19 पार्षद ...और पढ़ें

HighLights
मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।
बसपा के 19 पार्षद जीते, कई उम्मीदवार जबरन हराए गए।
भविष्य के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों में धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बसपा के कई उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में जबरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अंतर से हरा दिए गए हैं।
बसपा प्रमुख ने मंगलवार को एक्स पर लिखा,‘राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बसपा ने इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार जबरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अंतर से हरा दिए गए हैं, वर्ना पार्टी का यहां और भी अच्छा परिणाम आ सकता था।’
मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे लिखा कि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ अन्य राज्यों में स्थानीय निकाय के चुनाव में भी पार्टी के लिए पहले से बेहतर नतीजे आए हैं। उम्मीद है कि अब वहां आगे होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी वे सभी अपनी पार्टी का बेहतर परिणाम लाएंगे।
