Move to Jagran APP

ताजनगरी के मौलवी ने सात वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

आगरा में एक मौलवी ने गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित कर दिया। मौलवी सात वर्ष की बालिका से छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची ने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई तो मामला सामने आ गया। लोगों ने हाफिज की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंपा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Thu, 28 Jan 2016 06:35 PM (IST)
ताजनगरी के मौलवी ने सात वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

लखनऊ। आगरा में एक मौलवी ने गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित कर दिया। मौलवी सात वर्ष की बालिका से छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। डरी-सहमी बच्ची ने कल जब परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई तो कल जब मामला सामने आ गया। इसके बाद लोगों ने हाफिज की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंपा।

आगरा के शहीद नगर क्षेत्र की एक इबादतगाह में हाफिज सात वर्षीय बालिका से ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में छह माह से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म कर रहे थे। हाफिज ने बालिका को इसकी जानकारी देने जान से मारने की धमकी दे रखी थी। बालिका घर में ही सहमी और दहशतजदा रहने लगी। बेटी में बदलाव को देख परिवार के लोगों ने शक होने पर पूछताछ की, तो बालिका ने हाफिज की करतूत की जानकारी दी। गुस्साए परिवार के लोगों ने पड़ोसियों के साथ आरोपी हाफिज को पकड़ जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

शहीद नगर का 22 वर्षीय अब्दुल इस्लाम हाफिज होने के साथ ही क्षेत्र की एक इबादतगाह में इमाम भी है। सदर क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने छह माह पूर्व अब्दुल सलाम से अपनी सात वर्षीय बेटी को अरबी व उर्दू का ट्यूशन पढ़ाने की कहा। हाफिज होने के कारण उस पर परिवार को शक नहीं हुआ। इसका लाभ उठाकर उसने बालिका का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इस दौरान उसने बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म और दुष्कृत्य कर डाला। परिवार तथा अन्य किसी को इसकी जानकारी देने पर उसे चाकू दिखा जान से मारने की धमकी दे रखी थी। इससे बालिका के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया, वह घर में सहमी-सहमी रहने लगी, हाफिज का नाम सुनते ही दहशतजदा हो उठती। करीब पांच माह से बेटी के व्यवहार में बदलाव से परिजनों को शक हो गया। कल मां ने बेटी को भरोसे में लेने के बाद पूछताछ की, तो उसने हाफिज अब्दुल सलाम की करतूतें उजागर कर दीं। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने कल रात हाफिज को दबोच लिया। फिर जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी हाफिज के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

युवक ने किया बच्ची से दुष्कर्म

कानपुर देहात के गजनेर क्षेत्र चंद्रनगर में शौच के लिए गई ११ वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में वह घर पहुंची तो परिजनो को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।