विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध मतांतरण में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी ने अपने बेटे को सस्ते में बेच दी थी ट्रस्ट की जमीन

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Fri, 08 Oct 2021 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 07:08 AM (IST)

अवैध मतांतरण के मामले में एटीएस की छानबीन के कदम बढ़ना के साथ-साथ अब मौलाना कलीम सिद्दीकी के संपत्तियों को ...और पढ़ें

अवैध मतांतरण में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी ने अपने बेटे को सस्ते में ट्रस्ट की जमीन बेच दी थी।
अवैध मतांतरण में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी ने अपने बेटे को सस्ते में ट्रस्ट की जमीन बेच दी थी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। अवैध मतांतरण के मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की छानबीन के कदम बढ़ना के साथ-साथ अब मौलाना कलीम सिद्दीकी के संपत्तियों को लेकर किए गए खेल भी सामने आने शुरू हो गए हैं। एटीएस को मौलाना कलीम व उसके परिवार की कई संपत्तियों की जानकारी मिली हैं। मौलाना कलीम ने मुजफ्फरनगर में खरीदी गई एक जमीन सस्ते दामों पर अपने बेटे को ही बेच दी थी।

सूत्रों का कहना है कि यह जमीन वर्ष 2019 में ट्रस्ट के नाम पर करीब 9.5 लाख रुपये की खरीदी गई थी, जिसे अप्रैल 2021 में दो लाख रुपये में मौलाना कलीम के बेटे को बेच दिया गया और शेष रकम का भुगतान वर्ष 2024 तक किस्तों में किए जाने की बात कही गई। एटीएस अब इस जमीन की खरीद-फरोख्त समेत दिल्ली, नोएडा व मेरठ में खरीदी गईं कुछ अन्य संपत्तियों के बारे में छानबीन कर रही है। जल्द इन संपत्तियों को लेकर मौलाना कलीम से पूछताछ की जाएगी। उसकी ट्रस्ट के खातों की भी छानबीन तेज की गई है।

एटीएस को मौलाना कलीम सिद्दीकी के एक और सक्रिय साथी की भी तलाश है। वह मौलाना कलीम की दिल्ली से संचालित ट्रस्ट से जुड़ा है और फंडिंग में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। मौलाना कलीम की ट्रस्ट के प्रबंधक सरफराज अली जाफरी ने उसके बारे में कई जानकारियां दी हैं। एटीएस अब सरफराज से नए सिरे से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। एटीएस की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सरफराज की छह दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी। रिमांड अवधि शनिवार सुबह 10 बजे से आरंभ होगी।

एटीएस सरफराज को साथ लेकर दिल्ली में कुछ स्थानों पर छानबीन भी कर सकती है। एटीएस खासकर सरफराज के मोबाइल से मिले डाटा का परीक्षण कर रही है। अवैध मतांतरण से जुड़े कई नए तथ्य सामने आए हैं। एटीएस एजेंडे के तहत अवैध मतांतरण की गतिविधियों को बढ़ाने में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही है।

सरफराज उसकी बी-टीम से जुड़े सक्रिय सदस्यों की भी तलाश कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान सरफराज से अब उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा सरफराज से गैर मुस्लिम युवतियों को झांसा देने व शादी के लिए की जा रही फंडिंग को लेकर भी सिलसिलेवार पूछताछ की जाएगी। एटीएस अवैध मतांतरण के मामले में अब तक मौलाना उमर गौतम व मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस आरोपित धीरज जगताप व मु.इदरीस को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।