विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं जिससे प्यार करती हूं… उसके साथ, प्रेमी के साथ भागी युवती का ऑडियो मैसेज सुनकर उड़ गए घरवालों के होश

Published: Wed, 03 Jan 2024 04:19 PM (IST)

UP News - दो महीने बाद शादी होनी है और युवती घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। ...और पढ़ें

दो महीने बाद शादी, युवती घर से गहने और नकदी लेकर भागी।
दो महीने बाद शादी, युवती घर से गहने और नकदी लेकर भागी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दो महीने बाद शादी होनी है और युवती घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पारा के नरपतखेड़ा डूडा कालोनी में रहने वाली युवती को बहला कर भगाने की तहरीर परिवारीजन ने दी है। युवती घर से जेवरात और 65 हजार नकदी लेकर गई है। पड़ोस के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

युवती की दादी ने आरोप लगाया कि बीती सोमवार को पोती को पड़ोस में रहने वाला विकास विश्वकर्मा बहला फुसलाकर भाग ले गया है। इस दौरान घर से नकदी और जेवरात भी लेकर गई है। आरोप लगाया कि विकास के घर पूछने पर उसके परिवारीजनों ने अभद्रता की।

ऑडियो मैसेज भेजा

युवती ने एक ऑडियो मैसेज घर वालो को भेजा है। उसमे बोली कि मैं जिससे प्यार करती हूं, उसके साथ हूं। आप लोग मुझे खोजने की कोशिश मत करना। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी लड़का इसे बहलाकर ले गया है। एक वर्ष पहले भी आरोपी उनकी बेटी को बहला कर ले गया था। तब पुलिस उसे खोज कर घर लेकर आई थी।

यह भी पढ़ें: Lucknow News: बेसमेंट में चल रही थी खुदाई, अचानक भरभरा कर गिर पड़ी इमारत

यह भी पढ़ृें: Murder In Love Affair: रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, दिल्ली में करता था काम