Move to Jagran APP

..और ‘हवा’ में उड़ गया लखनऊ का हवाई नेटवर्क Lucknow News

उड़ान योजना के तहत चालू हुई कई घरेलू सेवाएं बंद दो इंटरनेशनल भी। नए टाइम टेबल में नहीं मिली विमानों को जगह।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 09:32 AM (IST)
..और ‘हवा’ में उड़ गया लखनऊ का हवाई नेटवर्क Lucknow News
..और ‘हवा’ में उड़ गया लखनऊ का हवाई नेटवर्क Lucknow News

लखनऊ [निशांत यादव]। जिस तेजी से पिछले तीन साल में लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या बढ़ी, अब उन विमानों की उड़ान पर ब्रेक लगने लगा है। आम आदमी को कम किराये में विमान यात्रा कराने के लिए लागू की गई उड़ान योजना के तीन रूटों पर विमान सेवाएं बंद हो गई हैं, जबकि दो देशों को जाने वाले इंटरनेशनल विमान भी बंद हो गए हैं।

loksabha election banner

एक जुलाई से लागू चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए टाइम टेबल में इन विमानों के शेडयूल को जगह नहीं मिली है। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद एयर इंडिया ने भी कुछ रूटों पर अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। 

दो साल पहले उड़ान योजना के तहत एक ही दिन में एयर इंडिया ने लखनऊ से भोपाल, देहरादून और जयपुर की विमान सेवा का शुभारंभ किया था। शुरुआती दौर में 60 प्रतिशत से अधिक का ट्रैफिक मिला। कम किराये में एयर इंडिया कुछ दिनों तक सफर कराता रहा। इस विमान कंपनी की पहले देहरादून की सेवा बंद हुई। हालांकि टाइम टेबल में विमान निरस्त नहीं किया गया, जिससे इस सेवा के फिर शुरू होने की उम्मीद यात्री कर रहे थे। एक जुलाई से लागू नए टाइम टेबल में एयर इंडिया की देहरादून, भोपाल और पटना के विमान को बाहर कर दिया गया।

कोच्चि जाने वाली उड़ान बंद 

इसी तरह इंडिगो एयरलाइन की कोच्चि जाने वाली उड़ान की बुकिंग अप्रैल महीने तक की गई। जून महीने में यह सेवा भी बंद हो गई। अब कोच्चि जाने वाले पर्यटकों ने अपनी यात्रा निरस्त करानी शुरू कर दी है। इंडिगो की लखनऊ से रायपुर सेवा भी बंद हो गई है, जबकि जेट एयरवेज बंद होने से लखनऊ से प्रयागराज और इंदौर की सेवाएं प्रभावित हुई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाला विमान वहां से पटना तक जाता था। 

इंटरनेशनल पर भी असर 
लखनऊ से सिंगापुर जाने वाला स्कूट एयर के विमान को मंगलवार से बंद कर दिया गया। इससे पहले एयर इंडिया ने पाकिस्तान से तनाव के कारण 14 फरवरी को लखनऊ से नजफ के लिए शुरू हुई अपनी उड़ान को बंद कर दिया है। 

इस महीने इतने आए लखनऊ में विमान

अंतरराष्ट्रीय विमान

माह       2018     2019   गिरावट 

मई        475       416    12.4

अप्रैल     450       403    10.4

मार्च      488       432     11.5

फरवरी   423       400      5.4

जनवरी  452       433      4.2

घरेलू विमान      

माह       2018    2019    गिरावट 

मई        3119    2958     5.2

अप्रैल     2983    2994     0.4

मार्च      3381    2954    12.6

फरवरी   2965    2788      6.0

जनवरी  3124    3061      2.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.