Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश के नमी वाले क्षेत्रों में बरस रहे प्री-मानसून के बादल

उत्तर प्रदेश में मानसून की लेटलतीफी की वजह से अब गर्मी के बढ़ते दिन से लोगों में चिंता होने लगी है। सुबह से गर्म हवाएं लू सरीखा अहसास कराती रहीं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 04:56 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के नमी वाले क्षेत्रों में बरस रहे प्री-मानसून के बादल
उत्तर प्रदेश के नमी वाले क्षेत्रों में बरस रहे प्री-मानसून के बादल

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में मानसून की लेटलतीफी की वजह से अब गर्मी के बढ़ते दिन से लोगों में चिंता होने लगी है। सुबह से चलने वाली गर्म हवाएं लू सरीखा अहसास कराती रहीं। सुबह धूप खिलने के साथ ही पारा भी चढऩे लगा और दोपहर में पारा चालीस डिग्री के भी पार निकलने से लोग गर्मी से परेशान नजर आए। इस दौरान आसमान में बादलों की भी मामूली आवाजाही बनी रही मगर यह स्थाई नहीं रह सके और जल्द ही गायब भी हो गए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल 15 जून को दस्तक देने वाला मानसून बहुत ही मामूली गति से आगे बढ़ रहा है। प्री मानसून बादल सक्रिय हैं मगर बरस वहीं रहे हैं जहां नमी मिल पा रही है। 

loksabha election banner

बढ़ सकती हवाओं की गति 

राजधानी लखनऊ के आसपास के जिलों में बदली छायी रही। सुल्तानपुर के भदैंया गांव में आंधी में पेड़ों के नीचे दबकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं बहराइच के धम्मौर थाना क्षेत्र में डायरिया से एक मासूम की जान चली गई। रायबरेली में देर शाम झमाझम बारिश हो गई। फैजाबाद में तल्ख गर्मी रही। सीतापुर में धुंध छायी।  दिन भर दक्षिण पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलती रहीं। फिलहाल पुरवा हवाएं नहीं चलने से बारिश की संभावनाएं कम हैं। मंगलवार तक हवाओं की गति बढ़ सकती है। 

पूर्वांचल में गर्मी के साथ उमस 

पूर्वांचल यानी वाराणसी के आसपास वाले जिलों में बारिश न होने और गर्मी बढऩे के साथ उमस भी लोगों को सताती रही और दिन भर पंखे की हवा के सहारे रहने वाले लोग भी पसीने पसीने नजर आए। वहीं एसी व कूलर भी गर्मी में बस सामान्य राहत ही दे सके मगर जिन इलाकों में बिजली गुल हुई वहां लोग व्यवस्थाओं को कोसते ही नजर आए। दिन में तेज हवाओं का रुख तो रहा मगर वह लू के थपेड़ों की तरह ही अहसास कराया। दो दिनों से बढ़ी गर्मी के बीच अस्पतालों में भी डायरिया व लू लगने की शिकायतों वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। 

मध्य उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी 

मध्य उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, बांदा व हमीरपुर में दोपहर बाद कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। चित्रकूट व जालौन में 44, इटावा व औरैया में 43, फतेहपुर व बांदा में 42, हमीरपुर में 41.04, महोबा, कन्नौज व उन्नाव में 41, कानपुर देहात में 41.8, फर्रुखाबाद में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में पछुआ हवाओं के चलते मौसम शुष्क रहा और हवा में धूल के कण रहे। 41.8 डिग्री अधिकतम तापमान लोगों को जलाता रहा। 

इलाहाबाद में बूंदाबांदी से थोड़ी राहत

इलाहाबाद रविवार को दिनभर तपिश और उमस से बेहाल लोगों के लिए शाम को चली आंधी और बूंदाबांदी के दौर ने थोड़ी राहत दिलाई। पछुआ हवाओं का दौर चलने से पिछले कुछ दिनों से अधिकतम पारा करीब 41-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। गंगा पार नवाबगंज में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। यहां कई पेड़ भी आंधी में उखड़ गए। प्रतापगढ़ में रविवार को पूरे दिन लू चली। जिले में अधिकतम तापमान 42.5 एवं न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शाम चार बजे मौसम बदला। छह बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। कौशांबी में भी दोपहर बाद मौसम बदला और यमुना से लगे कुछ गांवों में बूंदाबांदी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.