Move to Jagran APP

कश्मीर में सांसदों के प्रवेश पर रोक मनगढ़ंत कहानी: मेनका Sultanpur News

सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में की गांधी संकल्प पदयात्रा। राहुल गांधी के ट्वीट पर बोली जो सांसद कश्मीर जाना चाहे जा सकता है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 07:14 AM (IST)
कश्मीर में सांसदों के प्रवेश पर रोक मनगढ़ंत कहानी: मेनका Sultanpur News

सुलतानपुर, जेएनएन। सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में सांसदों के प्रवेश करने पर रोक लगाने की बात मनगढ़ंत कहानी है। वह शहर में आयोजित गांधी संकल्प पदयात्रा के दौरान यूरोपियन संघ के सांसदों के कश्मीर दौरे पर राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि भारत का भी जो सांसद वहां जाना चाहे जा सकता है। किसी को भी रोका नहीं गया है। बहुत से लोग वहां जा रहे हैं। कई भारतीय सांसद कश्मीर का दौरा कर भी चुके हैं।  

loksabha election banner

दो दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंची सांसद ने इसके पूर्व शास्त्रीनगर स्थित अपने अस्थाई आवास से पदयात्रा की शुरुआत की। करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा में मेनका ने दरियापुर तिराहा, बाधमंडी चौराहा, राहुल चौराहा, लालडिग्गी, सुपर मार्केट परिसर, डाकखाना, अस्पताल रोड, पंचरास्ता, ठठेरी बाजार होते हुए  शाहगंज चौराहे पर पहुंची। फिर लोगों को संक्षिप्त संबोधन भी दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी के स्वच्छता कार्यक्रम को बतौर अभियान चलाकर पीएम मोदी ने उनके सपने को साकार किया है। प्रधान मंत्री के निर्देश पर दो अक्टूबर से चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने खूब भागीदारी की। सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने 150 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा की। व्यक्तिगत कामकाज छोड़कर पार्टी के लिए समय और ताकत दोनों दी।

यात्रा के वक्त सांसद ने जनता से सीधा नाता जोडऩे की कोशिश की। लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ राष्ट्र का संदेश दिया। सुपर मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह धनपतगंज ब्लॉक के धमसा देवी स्थान पर हो रहे भागवत में शामिल होने चली गईं। कार्यक्रम में काशीप्रांत  उपाध्यक्ष राम चंद्र मिश्र, महिला आयोग सदस्य सुमन ङ्क्षसह, महिला जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी, महामंत्री कृपा शंकर मिश्र, करुणा शंकर द्विवेदी, रणजीत कुमार, प्रवीन अग्रवाल, संतबख्श ङ्क्षसह, सुशील त्रिपाठी, बंटी ङ्क्षसह, विजय ङ्क्षसह, सीताशरण त्रिपाठी, दिनेश चौरसिया, राम प्रपन्नाचार्य, सचिन चोपड़ा आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.