लखनऊ में चलती ट्रेन के नीचे गिरा युवक, यात्रियों ने चेन खींचकर बचाई जान
लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। यात्रियों ...और पढ़ें

HighLights
ऐशबाग स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल हुआ।
यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी, युवक की जान बची।
घायल राजन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उपचार जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चलती ट्रेन के नीचे गिरकर एक युवक ऐशबाग स्टेशन पर घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। बलरामपुर के तुलसीपुर का रहने वाला राजन पिता राजेश के साथ ट्रेन 15270 साबरमती मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से अहमदाबाद से गोंडा जा रहे थे।
ट्रेन ऐशबाग के प्लेटफार्म नंबर चार पर शाम 5.35 बजे पहुंची थी। राजन पानी भरने नीचे उतर गया इस बीच ट्रेन चल दी। राजन चलती ट्रेन को पकड़ने के प्रयास में असंतुलित होकर नीचे प्लेटफार्म पर गिर गया। उसे गिरा देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। आरपीएफ उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले गई। यहाँ घायल का उपचार किया गया।
