चार साल के बेटे की हत्या में सजा काट रहे पिता ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई में चार वर्षीय पुत्र को जहर देकर मारने के आरोपी पिता ने जेल से बाहर आकर लगाई फांसी।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 07:06 PM (IST)
हरदोई, जेएनएन। कासिमपुर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय पुत्र के हत्यारोपी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और उसी में पुत्र की मौत होने पर उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।
यह है मामला
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार निवासी वीरू सिंह पुत्र हरिहर सिंह नोयडा में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह छह मार्च को होली पर घर आया था। वह मंगलवार की शाम को घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार को उसका शव गांव निवासी प्रदोष के आम के बाग में लटकता मिला। शव लटके होने की जानकारी होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिवारजनों के अनुसार वीरू की पत्नी गीता सिंह से उसका विवाद हो गया था। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। उसकी दो बेटियां है जो उसकी पत्नी के पास रहती है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
जिसमें उसकी ससुरालीजनों ने उस पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में वह जेल चला गया था। दो माह पूर्व ही वह जमानत पर छूटा था। कासिमपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि परिवारी कारणों से उसने जान दे दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें