लखनऊ में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति से हुआ था झगड़ा
मलिहाबाद के सहिमाबाद गांव में एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय ...और पढ़ें

HighLights
मलिहाबाद में घरेलू विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या।
पति से झगड़े के बाद रेशमा ने फांसी लगाकर जान दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही, परिजनों ने नहीं दी तहरीर।
संवाद सूत्र, मलिहाबाद (लखनऊ। सहिमाबाद गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अरविंद कुमार की 32 वर्षीय पत्नी रेशमा का शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था।
इसके बाद रेशमा अलग कमरे में चली गई और छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी मिलीं।
मृतका के परिवार में चार वर्षीय बेटी मान्या और बेटा अरमान हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। थाना प्रभारी सुरेंद्र भाटी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
