विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टेनलेस स्टील से तैयार होगी स्वदेशी बुलेट ट्रेन, फ्रेम पर रोलिंग स्टाक के उत्पादन का कार्य शुरू

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:46 PM (IST)

International Rail Exibition 2026: रेलवे की बदलती ऐसी ही कई तकनीक की झलक अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय इनो रेल -2026 प्रदर्शनी में दिखायी दी।

स्वदेशी बुलेट ट्रेन के रोलिंग स्टाक के लिए स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति करने वाली कंपनी जे एस एल के हेड मोबिलिटी रानित राणा

स्वदेशी बुलेट ट्रेन के रोलिंग स्टाक के लिए स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति करने वाली कंपनी जे एस एल के हेड मोबिलिटी रानित राणा

HighLights

  1. लखनऊ में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय इनो रेल प्रदर्शनी शुरू, भविष्य की तकनीक की दिखी झलक

  2. पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन 

  3. स्टेनलेस स्टील के फ्रेम पर स्वदेशी बुलेट ट्रेन के रोलिंग स्टाक के उत्पादन का कार्य शुरू 

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर दौड़ेगी। बेंगलुरु में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम पर स्वदेशी बुलेट ट्रेन के रोलिंग स्टाक के उत्पादन का कार्य शुरू हो गया है।

यह स्वदेशी बुलेट ट्रेन 250 से 280 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेगी। इसके बाद लखनऊ सहित कई सेक्शनों के लिए बुलेट ट्रेन के सात कारिडोर के लिए भी बोगियां स्टेनलेस स्टील से तैयार होंगी। रेलवे की बदलती ऐसी ही कई तकनीक की झलक अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय इनो रेल -2026 प्रदर्शनी में दिखायी दी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ ) के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) डॉ. मनोज सिंह ने किया। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी की थीम नवाचार, डिजाइन व प्रोटोटाइप्स है। इस आयोजन में दस से अधिक देशों के 200 से अधिक प्रदर्शक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

टार्च पड़ते ही धरा जाएगा अपराधी

ट्रेनों में होने वाली चोरी और अन्य घटनाओं को अब एक टार्च की रोशनी से रोका जा सकेगा। लोको और बोगियों के लिए सीसीटीवी की आपूर्ति करने वाली कंपनी स्पर्श एक ऐसा टार्च लेकर आयी है जिसके भीतर एक हजार अपराधियों की फोटो सहित डिटेल सुरक्षित की जा सकती है। इनमें से किसी भी अपराधी के टार्च के संपर्क में आते ही कंट्रोल रूम को सीधे अपराधी की जानकारी मिल सकेगी।

Torch RDSO

रोबोटिक मशीन पकड़ेगी ट्रेन की गड़बड़ी

विदेशों में ट्रेनों के इंजन और बोगियों की गड़बड़ी का पता लगाने वाली रोबोटिक ट्रेन निरीक्षण मशीन इनो रेल में आयी है। दो आरजीबी-डी तकनीक वाले कैमरे वाले इस स्कैनर को पटरी पर लगाया जाता है। ऊपर से ट्रेन के गुजरने पर उसके किसी हिस्से के लटकने, ब्रेक बाइंडिंग, पहिये की घिसावट सहित अन्य गड़बड़ी की फोटो सहित जानकारी सिस्टम को अपग्रेड करा देता है।

नहीं लगेंगे झटके, टक्कर से बचेगा नुकसान

लखनऊ से संचालित लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस सहित एलएचबी तकनीक की बोगियों में यात्रा के दौरान यात्रियों को झटके लगते हैं। अब वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस की तरह एलएचबी तकनीक वाली बोगियों के सेंट्रल बफर कपलर के डिजाइन में बदलाव किया गया है।

Coupler

कपलर को टक्करोधी बनाने की तकनीक पर काम

कपलर बनाने वाली कंपनी सोना कामस्टार के डीजीएम प्रभात सोनी बताते हैं कि इस कपलर को टक्करोधी बनाने की तकनीक पर काम चल रहा है। अगले साल तक टक्कररोधी कपलर के आने से ट्रेनों के आमने-सामने की टक्कर के बाद बोगियों के एक दूसरे पर चढ़ने, पलटने से रोका जा सकेगा। यह कपलर टक्कर के दबाव को इतना कम कर देंगे कि जानमाल की हानि को बहुत कम किया जा सकेगा।

प्वाइंट बदलने के लिए नहीं लेना होगा ब्लाक

अक्सर पटरियों के प्वाइंट बदलने में एक चूक बोगियों और वैगनों को बेपटरी करने जैसी घटना के कारक होती हैं। अब इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्वाइंट मशीन 250 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती ट्रेनों के बीच सिग्नल बदलने काम सुरक्षित व तेजी से हो सकेगा। इसके लिए रेलवे को अब दो से तीन घंटे का ब्लाक भी नहीं लेना होगा। रेलवे को प्वाइंट फेल होने से प्रतिवर्ष करोड़ो रुपये का नुकसान होता है। बालासोर की ट्रेन दुर्घटना भी प्वाइंट सेटिंग की गड़बड़ी के कारण हुई थी।

Point Changer

आरडीएसओ के नवाचार ने रोका

जर्मनी सहित कई देशों के प्रतिनिधियों को आरडीएसओ के स्टाल ने आकर्षित किया। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीक की जानकारी लेने के लिए इन देशों के प्रतिनिधि उत्सुक दिखायी दिए। आरडीएसओ ने मालगाड़ियों के पीछे लगने वाली गार्ड के वैगन की छत पर सोलर पैनल लगाया है। इस पैनल से बिजली बन रही है। इसका इस्तेमाल गार्ड केबिन में रोशनी करने के लिए होगा।

Better Cool

अधिक कूल करेंगी एसी बोगियां और लोको

गर्मी में अक्सर एसी की कूलिंग न होने जैसी शिकायतें यात्री करते हैँ। वंदे भारत और एलएचबी बोगियों के एसी प्लांट बनाने वाली कंपनी कंपनी एंड हाइटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आधुनिक तकनीक वाले एसी प्लांट तैयार किए हैं। लोको के भीतर भी इन प्लांट को लगाया जा रहा है। इसके साथ ही 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से दौड़ने वाली ट्रेनें आधुनिक ब्रेक डिस्क के कारण बिना देरी खड़ी हो जाती हैं। निदेशक नेहा सिंह ने बताया कि ब्रेक पैड, सस्पेंशन सिस्टम, डैंपर्स , हीट एक्सचेंजर जैसे उपकरणों को अब नोएडा में बनाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।