Move to Jagran APP

पौधरोपण से ही पर्यावरण होगा नियंत्रित: महेन्द्रनाथ पांडेय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस प्रदूषण को पेड़ पौधे ही दूर कर सकते हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 08:37 PM (IST)
पौधरोपण से ही पर्यावरण होगा नियंत्रित: महेन्द्रनाथ पांडेय

वाराणसी (जेएनएन)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस प्रदूषण को पेड़ पौधे ही दूर कर सकते हैं। आज हमें पौध रोपण के लिए जागरूक होने की जरुरत है, क्योंकि इको प्रणाली को सही रूप से संचालन करने के लिए पेड़ पौधों की कमी हो रही है। इसकी वजह से संपूर्ण विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। ये बातें उन्होंने बुधवार को सारनाथ के सिंहपुर स्थित रिंग रोड पर स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कही।

loksabha election banner

पेड़ों की कमी से पर्यावरण प्रदूषित

महेन्द्रनाथ ने कहा कि प्राकृतिक संपदा का इस कदर दोहन हो रहा है कि पूरे शहर कंक्रीट के जंगल में बदल रहे हैं। उधर पेड़ों की संख्या में कमी होने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके लिए मुख्य रूप से मानव ही जिम्मेदार है। इसलिए हमें प्रकृति के प्रति जागरुक होकर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह बहुत सौभाग्य की बात है कि आज देश 72 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश का विकास, आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा, दुश्मनों को जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी है। आने वाले समय में बनारस का स्वरूप बदलने वाला है। प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हम प्रकृति का दोहन तो कर रहे हैं लेकिन उनका संरक्षण भूल गए हैं। इसका परिणाम अब हमें देखने को मिल रहा है।

पौधरोपण कर प्रकृति का संरक्षण

वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बरसात कम होने लगी है, नदियां सूखने लगी हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि पौधरोपण कर प्रकृति का संरक्षण किया जाए। पॉलिथीन का परित्याग कर स्वच्छता को प्रोत्साहित किया जाए। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन एस डी एम पिंडरा नागेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर रिंग रोड के किनारे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के नेतृत्व में नीम, अर्जुन, गुलमोहर, अमलताश, बरगद, पीपल, कचनार, बहेड़ा सहित लगभग 1000 पौधे लगाए गए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एस एस पी आनंद कुलकर्णी, कार्यदायी  संस्था के प्रशासनिक अधिकारी राजेश पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 8:30 लाख पौधे

पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य व वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत रिंग रोड के दोनों तरफ अर्जुन, पीपल, कचनार सहित लगभग 8 लाख 67 हजार 97 पौधे लगाने की योजना है। इसकी जानकारी एनएचएआई के परियोजना निदेशक एस बी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में 28000 पौधे लगाए जाएंगे।

भीड़ जुटाने में लगे अधिकारी

जिला प्रशासन में एनएचएआई की तरफ से आयोजित हुई वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम में जागरूकता के अभाव में क्षेत्रीय लोग नहीं जुट पाए। आनन फानन में प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में जाकर लोगों को  एकत्र किया।

रिंग रोड पर हर वर्ष फहरेगा तिरंगा

वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने घोषणा की कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस व 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर 10 मिनट के लिए सिंहपुर स्थित रिंग रोड पर आवागमन रोककर झंडारोहण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ रजिस्टर में दर्ज करने को कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.