रामलला के दर्शन में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत, ऐसी होगी शिफ्टिंग प्रक्रिया
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से अधिग्रहित परिसर को श्रद्धालुओं के लिए सुरम्य बनाने पर चर्चा की।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 02:52 PM (IST)
अयोध्या, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने मंगलवार को कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से पूर्व अधिग्रहित परिसर को श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरम्य बनाया जायेगा। जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दो तीन वर्षों मे भक्तों को मंदिर मे दर्शन होने लगेगा। अभी छह माह लगेंगे परिसर को मंदिर निर्माण के अनुकूल बनाने मे।शेष बचे पत्थरों की नक्काशी भी शीघ्र प्रारंभ होगी ट्रस्ट की अगली बैठक तक इस पर निर्णय होगा।
श्रीदास दिल्ली मे ट्रस्ट गठन के पंद्रह दिनों पश्चात अयोध्या लौटे इस दौरान उन्हो ने कहा समाज का कल्याण वही कर सकता है जिसका व्यक्तित्व जन-जन से जुड़ा हो।
श्री राम का अवतरण मात्र दशरथ व कौशल्या को सुख प्रदान करने के लिए नहीं अपितु समस्त मानव के कल्याण के लिए हुआ था।समस्त मानव को परस्पर प्रेम और सद्भाव का संदेश देने वाले श्रीराम हैं।
श्री राम जन-जन के ह्रदय रूपी सिंहासन पर विराजमान हैं। श्रीराम सनातन धर्म के प्रतीक स्वरूप हैं।
श्रीराम लला का भव्य मंदिर निर्माण हिन्दुओ के महासंकल्प की पूर्णता का द्योतक है। श्रीराम जन्मभूमि का सम्पूर्ण परिसर भक्तो के लिए मंगलकारी है।
पूर्व मे श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने जिस मंदिर माडल को तैयार कराया जिसे देश के संतो ने वेद मंत्रोंचारण कर अनुमोदित किया जिसका चित्र करोड़ों घरों मे पूजित हो रहा हो अब वह दो तीन वर्षों में साक्षात स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है।
उन्हो ने कहा श्री राम जन्मभूमि अधिगृहित परिसर को श्रद्धालुओं के अनुकूल स्वच्छ और सुरम्य बनाने की प्रक्रिया ट्रस्ट ने प्रारंभ कर दी है।
एक प्रश्न के उत्तर मे उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से पूर्व श्रीराम लला को अस्थाई तौर पर परिसर मे ही वैदिक विद्वानों की देखरेख मे शिफ्ट किया जायेगा ताकि भक्तों को भगवान का दर्शन लगातार होता रहे।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर मे उन्हो ने कहा देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मैने अयोध्या आने हेतु निवेदन किया है।यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को भी संदेश भेजा है।
उन्हो ने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सीघ्र होगी अभी कार्य को गतिशील किया जा रहा है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर मे उन्हो ने कहा अयोध्या को भी काशी की भांति विकसित करना चाहिए।यह विश्व की धार्मिक सांस्कृतिक राजधानी है इसका स्वरूप भी विश्व के लोगो को आकर्षित करने वाला होना चाहिए ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें