महाकुंभ में सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगी 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
महाकुंभ मेला-2025 में योगदान देने वाले पुलिस के अराजपत्रित कर्मचारियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
महाकुंभ 2025 में पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन राशि।
अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये।
पुलिस मुख्यालय ने प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महाकुंभ मेला-2025 में योगदान देने वाले पुलिस के अराजपत्रित कर्मचारियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रोत्साहन राशि का वितरण पुलिस मुख्यालय में नियुक्त तथा विभिन्न कमिश्नरेट, जिलों और इकाइयों से संबद्ध अराजपत्रित कर्मचारियों को किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित कमिश्नरेट, जिला, शाखा और इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मियों की संख्या के आधार पर 10 हजार रुपये प्रति कर्मी की दर से राशि आवंटित करने के लिए अपने स्तर से अग्रिम कार्रवाई की जाए।
साथ ही भुगतान से पहले अभिलेखों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी को उक्त प्रोत्साहन राशि का पूर्व में भुगतान न हुआ हो।
यह भी पढ़ें- यूपी में आउटसोर्स भर्तियों के लिए जल्द शुरू होगा वेंडरों का रजिस्ट्रेशन, 10 दिनों में तैयार होगा पोर्टल
