विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के 12381 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:18 PM (IST)

लखनऊ में 12,381 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार है, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया में देरी और बायोमेट्रिक समस्याओं के कारण पेंशन वितरण रुका हुआ है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ में 12,381 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार है।

  2. पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काट रहे।

  3. जिलाधिकारी ने अगले महीने से पेंशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उम्र के इस पड़ाव पर जब अपनों का सहारा नहीं है और गुजर-बसर के लिए सरकारी पेंशन ही एकमात्र उम्मीद है, तब उसी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सरोजनी नगर की बंगला बाजार बाजार निवासी 62 वर्षीय पूनम मल्होत्रा इसकी एक मिसाल हैं। उन्होंने जुलाई में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी उनके खाते में पेंशन की धनराशि नहीं पहुंची। परेशानी यह है कि उन्हें यह भी नहीं बताया जा रहा कि पेंशन कब तक मिलेगी।

पूनम कई बार इंदिरानगर स्थित विकास भवन और समाज कल्याण निदेशालय के चक्कर लगा चुकी हैं। हर बार उन्हें पेंशन की स्थिति जानने की उम्मीद रहती है, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चिंता और बढ़ गई है।

जरूरतें पूरा करने का सहारा

पूनम अकेली नहीं हैं। राजधानी में ऐसे 12,381 बुजुर्ग हैं, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार है। इनमें कई ऐसे निराश्रित बुजुर्ग भी हैं, जिनके पास नियमित आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। उनके लिए पेंशन महज सरकारी सहायता नहीं, बल्कि दवा, भोजन और दूसरी जरूरी जरूरतों को पूरा करने का सहारा है।

पेंशन मिलने में देरी की एक बड़ी वजह सत्यापन प्रक्रिया का जटिल होना है। कई बुजुर्गों के आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन में दिक्कत आने से आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उम्र और शारीरिक असमर्थता के कारण भी उन्हें सत्यापन कराने में परेशानी होती है। ऐसे में योजना का लाभ पाने के लिए उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया


जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उनकी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। अगले महीने से पेंशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।