विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करोड़ों का एक्सप्रेसवे और उल्टा ढाल, यूपी में NHAI की बड़ी चूक आई सामने

Published: Wed, 06 May 2026 06:31 PM (IST)

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर जलभराव की समस्या है क्योंकि बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइपों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एलिवेटेड रोड पर पानी निकासी की ढाल गलत।

  2. बंथरा में एक्सप्रेसवे पर जलभराव की समस्या।

  3. कार्यदायी संस्था द्वारा ढाल सुधार का आश्वासन।

संवाद सूत्र, बंथरा (लखनऊ)। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एलिवेटेड रोड पर बरसात का पानी निकलने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने सड़क के दोनों तरफ नाले बनाए हैं। इन नालों में बरसात का पानी जा नहीं पा रहा है। क्योंकि कार्यदायी संस्था ने एलीवेटेड रोड से जो बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप, पिलर के सहारे उतारे हैं उनकी ढाल नालों की तरफ सही नहीं है।

इसके कारण बरसात का पानी सड़क पर फैल रहा है। पिछले चंद दिनों में हुई बरसात में यह समस्या यहां देखी गई। कई स्थानों पर नाला निर्माण से जुड़ा कार्य अधूरा पड़ा है।

बरसात में पानी की ढाल नाले की तरफ न होने से जलभराव हो रहा है। यह समस्या बंथरा कस्बे से लेकर थाने तक कई स्थानों पर है। यह स्थिति तब है जब एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली एजेंसी अभी काम कर रही है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि अभी बरसात का पूरा सीजन बाकी है।

अगर यही स्थिति रही तो यहां जलभराव हो जाएगा और एक्सप्रेसवे की सड़क जलभराव के कारण जल्द खराब हो जाएगी। जलभराव के कारण एक्सप्रेसवे के किनारे रहने वाले लोग और उनके प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। उधर एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान कंक्रीट व कूड़ा भी इन पाइप में जम गया है।

इससे एलिवेटेड रोड पर भी बरसात के जलभराव रहता है और पानी काफी धीमी गति से कई स्थानों पर निकल पा रहा है। कार्यदायी संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अंकित ने बताया कि जो नाले से जुड़ा कार्य हो रहा है। जहां ढाल ठीक नहीं है उसे भी ठीक कराया जा रहा है।