लखनऊ में ऑनलाइन गेम की लत ने ली महिला की जान, कमरे में मिला शव
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक महिला ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
लखनऊ में महिला ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की।
पति ने ऑनलाइन गेम की लत को आत्महत्या का कारण बताया।
मृतका को न्यूरो संबंधी बीमारी भी थी, जिसका इलाज चल रहा था।
संवाद सूत्र, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मंगलवार को महिला ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घर में उसका पति मौजूद था। उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति ने ऑनलाइन गेम की लत को आत्महत्या का कारण बताया है।
पटेल नगर, निलमथा में राजकुमार पत्नी विभा और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। इसके बाद उन्होंने विभा से दूसरी शादी की थी।
महिला को थी न्यूरो से संबंधित बीमारी
विभा के भी एक 17 साल का बेटा है। राजकुमार ने सेना से वीआरएस ले लिया था। इस समय बैंक आफ बड़ौदा में सीनियर क्लर्क हैं। उन्होंने बताया कि करीब 2 साल से विभा को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। इसमें वह पैसे हार गई थी।
गेम में पैसे लगाने के लिए बार-बार पैसे मांगती थी। उसे ऑनलाइन गेम खेलने से रोका गया था। इससे वह तनाव में रहती थी। उसे न्यूरो से संबंधित बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था।
उन्होंने बताया कि तनाव में आकर मंगलवार को विभा ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण की जानकारी होगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड में वीरेंद्र शुक्ला के सरकारी मददगारों पर कसा शिकंजा, दर्ज किया गया मुकदमा
