विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में महिला ने एसिड पीकर दी जान, पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप

Published: Thu, 30 Apr 2026 08:15 AM (IST)

लखनऊ के कोटवा गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने तेजाब पीकर जान दे दी। परिवार ने पड़ोसी युवक पर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कोटवा गांव की महिला निशा ने तेजाब पीकर जान दी।

  2. परिवार ने पड़ोसी युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

  3. पड़ोसी ने महिला की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी।

जागरण टीम, लखनऊ। बख्शी का तालाब के कोटवा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला निशा ने मंगलवार देर रात अपने घर में रखा तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार ने पड़ोस के एक युवक पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सीतापुर के अमौरा निवासी मंजीत ने बताया कि उनकी बहन निशा की शादी कोटवा गांव निवासी संदीप से हुई थी। निशा के एक बेटा और बेटी है। आरोप है कि निशा की ससुराल के पड़ोस में रहने वाला एक युवक उससे बातचीत करता था। वह खुद भी शादीशुदा है लेकिन फोन कर निशा को परेशान करता था। विरोध करने पर निशा को धमकी दी थी की उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर देगा।

यह भी पढ़ें- कैडी से देश के नंबर-1 गोल्फर बने विजय कुमार का निधन, लखनऊ को दिलाई गोल्फ में पहचान

कुछ दिन पहले उसने निशा के साथ अपनी एक फोटो फेसबुक पर डाल दी। निशा इससे परेशान थी। इससे तंग आकर उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (बीकेटी) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।