विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow Weather Update today: अगले तीन द‍िनों तक लू से मिलेगी राहत, तेज हवाओं की चेतावनी

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 14 Apr 2022 08:12 AM (IST)

Lucknow Weather Update today उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले 24 घंटो में अधिकतम तापमान में एक से दो ...और पढ़ें

Lucknow Weather Update today: बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
Lucknow Weather Update today: बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। बुधवार को शहर का मौसम शुष्क रहा लेकिन आसमान में बादल और वातावरण में 74% तक की आद्रता के साथ दिन के समय धूप और लू से राहत मिली। पूर्वी प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू चलने की स्थिति बनी रही। रात के समय में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश भर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती तूफान देखे जा रहे हैं। साथ ही, अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान के रूप में पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है जिसका असर आने वाले तीन दिनों में बना रहेगा। प्रदेश भर में अगले तीन दिनों तक लू से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास चलने वाली चक्रवाती हवाओं को देखते हुए गुरुवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गस्ट हवाओं की चेतावनी जारी की है।गस्ट हवाएं सामान्य रूप से झोंकेदार हवा होती हैं जो तेज रफ्तार से थोड़े समय के लिए ही चलती हैं।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 42.8 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 19.6 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 21.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 200 तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। अगले 24 घंटो के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।