Move to Jagran APP

Lucknow Weather Update: दिन में धूप रात में कोहरा व ठंडी हवा, तापमान में उठापटक रहेगी जारी

Lucknow Weather Update प्रदेश के कई जनपदों के पारा में गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सि‍यस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राजधानी में एक्यूआइ 352 दर्ज किया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 08:29 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 08:29 AM (IST)
Lucknow Weather Update: दिन में धूप रात में कोहरा व ठंडी हवा, तापमान में उठापटक रहेगी जारी
Lucknow Weather Update: प्रदेश के कई जनपदों के पारा में गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Weather Update: राज्य के अधिकतम पारा में सुधार आया है। कारण, दिन में धूप निकलना है। वहीं, सुबह-शाम कोहरा व ठंडी हवा न्यूनतम ताप को लुढ़का रही है। ऐसे में गलन बरकरार है। जरा भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, तापमान में उठापटक जारी रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। वहीं, धूप भी निकलेगी। ऐसे में पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवा ज्यादा असरकारी नहीं होगी। गुनगुनी धूप जनमानस को राहत देगी। लिहाजा अधिकतम तापमान भी सामान्य के आस-पास ही रहेगा। वहीं शाम को गिरने वाले कोहरा का असर सुबह तक रहेगा। इस दौरान पहाड़ से आ रही उत्तरी-पश्चि‍मी हवा भी असर दिखाएंगी। मौसम में गलन बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सि‍यस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

कई जनपदों के पारा में गिरावट

प्रदेश के कई जनपदों के पारा में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें शुक्रवार को हरदोई में 1.8, कानपुर में 2.7, इटावा 2.5, खीरी 1.5, चुर्क 5.8, बहराइच 2.1, बांदा में 4.5 न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे लुढ़का। वहीं कुछ जनपदों के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट है। ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही है। वहीं, एयर क्वॉलिटी इंडेक्स राजधानी का खराब श्रेणी में बना हुआ है। यहां का एक्यूआइ 352 दर्ज किया गया। ऐसे ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व पश्चि‍म यूपी के जनपदों में हवा की सेहत खराब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.