UP Weather Today: लखनऊ में बढ़ेगा तापमान, पूर्वी यूपी में झमाझम बरसेंगे बादल; IMD ने किया अलर्ट
UP Weather Update Today: लखनऊ में शनिवार को बारिश थमने के बाद उमस बढ़ी, जबकि रविवार को तापमान में आंशिक ...और पढ़ें
-1787449141147_m.webp)
गोरखपुर के कई हिस्सों में शनिवार को हुई थी बारिश। जागरण
HighLights
लखनऊ में शनिवार को बारिश थमने से बढ़ी उमस।
रविवार को लखनऊ का तापमान बढ़ने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले दो दिनों से लखनऊ (Lucknow Rain Update) में हो रही झमाझम बारिश का सिलसिला शनिवार को कुछ थम गया। शनिवार सुबह लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहे। इससे सुबह हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
हालांकि दोपहर बाद उमस से लोगों को परेशान भी किया। रविवार को लखनऊ के न्यूतनम और अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है।
शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था।
यह भी पढ़ें- वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी से ना हों परेशान, बादल करने जा रहे हैं आपको हैरान
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखनऊ और आसपास बादल छाए रहेंगे। कहीं -कहीं हल्की बौछार भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैँ।
