विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी से ना हों परेशान, बादल करने जा रहे हैं आपको हैरान

By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 11:22 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में दो दिनों से उमस और गर्मी का माहौल है, जिससे लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी का दौर, जल्द होगी बादलों की दस्तक और बारिश।

वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी का दौर, जल्द होगी बादलों की दस्तक और बारिश।

HighLights

  1. वाराणसी और पूर्वांचल में दो दिन से उमस-गर्मी।

  2. मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही का अनुमान।

  3. स्थानीय हीटिंग से जल्द बारिश की संभावना, तापमान बढ़ा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहि‍त वाराणसी में मौसम का रुख दो द‍िनों से उमस और गर्मी का बना होने की वजह से धूप में लोगों को उमस और तल्खी का खूब अहसास हो रहा है। लेक‍िन मौसम का यह रुख अस्‍थाई है और बादलों को न्‍योता देने वाला भी है। मौसम वि‍भाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया था। 

शन‍िवार की सुबह वातावरण में नमी का असर रहा और आसमान से झांकती धूप ने लोगों को तल्‍खी का अहसास भी कराया। माना जा रहा है कि अब पर्याप्‍त लोकल हीट‍िंंग होने की वजह से आने वाले द‍िनों में वातावरण में बादलों की सघनता भी होगी और वातावरण का रुख भी कुछ तल्‍ख होगा। इसके साथ ही नमी का असर बढ़ने पर लो‍कल हीट‍िंंग की वजह से बरसात भी तय है। 

पूर्वांचल के कई ज‍िलों में बीते द‍िनों हुई झमाझम बरसात के बाद अब धूप ख‍िलते ही उमस का असर भी शुरू हो गया और लोग पसीना पसीना होने लगे। हालांक‍ि हवाओं का रुख पुरवा होने से कुछ राहत भी म‍िली लेक‍िन शन‍िवार को दोपहर तक उमस का असर ही अध‍िक प्रभावी बना रहने से लोग गर्मी और उमस से दोचार होते रहे। जबक‍ि वातावरण में आर्द्रता का स्‍तर बार‍ि‍श कराने के लायक पर्याप्‍त हो चुका है। 

बीते चौबीस घंटों में बार‍िश जहां पूर्वांचल से नदारद रही तो वहीं दूसरी ओर अध‍िकतम पारा 34.9°C दर्ज क‍िया गया, जबक‍ि यह सामान्‍य से 1.8 ड‍िग्री अधि‍क रहा। न्‍यूनतम तापमान 27.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री अधि‍क रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 71% और अधि‍कतम 87% दर्ज की गई। मौसम का रुख तल्‍खी की ओर होने के बाद भी वातावरण में दोपहर तक बार‍िश का प्रभाव नहीं हो सका। हालांक‍ि दोपहर के करीब बादलों की आवाजाही भी हुई और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।